By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: ‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > ‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये
मनोरंजन

‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये

Janhitexpress
Last updated: 2026/05/02 at 12:19 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये
SHARE

मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और स्वराज्य की गाथा को बड़े पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। फिल्म को लेकर पहले से बने उत्साह का असर ओपनिंग डे कलेक्शन में साफ देखने को मिला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन करीब 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं का कलेक्शन शामिल है। मराठी वर्जन ने लगभग 8 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की यह ओपनिंग आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्म में एक खास सरप्राइज सलमान खान का कैमियो है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा है। वह इसमें शिवाजी महाराज के भरोसेमंद योद्धा जीवा माहाला के किरदार में नजर आए हैं, जो अपने साहस और निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। उनके इस रोल की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

‘राजा शिवाजी’ में दमदार स्टार कास्ट भी देखने को मिल रही है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, विद्या बालन और बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के हिंदी वर्जन की टक्कर ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों से है, जो पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘राजा शिवाजी’ इस प्रतिस्पर्धा में कितना आगे निकल पाती है।

(साभार)

You Might Also Like

‘कर्तव्य’ की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड

‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 2, 2026 May 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी
Next Article इंडियन प्रीमियर लीग 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज इंडियन प्रीमियर लीग 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

इंडियन प्रीमियर लीग 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
खेल May 2, 2026
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी
उत्तराखंड May 2, 2026
आज आपके फोन में आएगा अलर्ट, घबराएं नहीं
आज आपके फोन में आएगा अलर्ट, घबराएं नहीं
उत्तराखंड May 2, 2026
बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास- महाराज
बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास- महाराज
उत्तराखंड May 2, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • इंडियन प्रीमियर लीग 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
  • ‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये
  • ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?