By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग
उत्तराखंड

सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/17 at 7:18 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग
SHARE

18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने तथा सड़क सुधार कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड शासन  पंकज कुमार पांडेय आज तड़के सुबह 6 बजे से देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों के स्थलीय निरीक्षण पर निकले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया तथा सड़क सुधार एवं गड्ढा भरान कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
सचिव लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की सभी सड़कों को 18 अक्टूबर 2026 तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे कालीदास रोड टर्न से हुई। इसके बाद सचिव ने कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड एवं गढ़ी कैंट सहित देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मार्गों की स्थिति का जायजा लेते हुए सड़क सुधार कार्यों की प्रगति का आकलन किया।
प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिले और सड़क सुरक्षा को भी बेहतर बनाया जा सके।
लोक निर्माण विभाग प्रदेश की सड़कों को निर्धारित समयसीमा में गड्ढामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सड़क सुधार कार्यों की निगरानी और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार, मुख्य अभियंता  दयानंद, अधीक्षण अभियंता  ओमपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता अरुण पांडेय,अधिशासी अभियंता  बी.एन. द्विवेदी सहित अभियंता प्रवीण कुश,दीपक, सुरेश तोमर,विपुल सैमी तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

दुर्गम ढलान पर मिला  लापता पर्यटक का शव

कैबिनेट मंत्री से जुड़े 210 करोड़ की अवैध संपत्ति की निष्पक्ष जांच होः पंकज क्षेत्री

प्रदेशभर में हुए सभी भ्रष्टाचारों का कच्चा चिट्ठा खोलेगी कांग्रेसः शैलजा

रेखा आर्या ने गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर ऑडियो को बताया असली

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 17, 2026 October 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दुर्गम ढलान पर मिला  लापता पर्यटक का शव दुर्गम ढलान पर मिला  लापता पर्यटक का शव
Next Article मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल
मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल
crime उत्तराखंड देश-विदेश October 17, 2026
दुर्गम ढलान पर मिला  लापता पर्यटक का शव
दुर्गम ढलान पर मिला  लापता पर्यटक का शव
उत्तराखंड देश-विदेश October 17, 2026
कैबिनेट मंत्री से जुड़े 210 करोड़ की अवैध संपत्ति की निष्पक्ष जांच होः पंकज क्षेत्री
कैबिनेट मंत्री से जुड़े 210 करोड़ की अवैध संपत्ति की निष्पक्ष जांच होः पंकज क्षेत्री
उत्तराखंड October 17, 2026
प्रदेशभर में हुए सभी भ्रष्टाचारों का कच्चा चिट्ठा खोलेगी कांग्रेसः शैलजा
प्रदेशभर में हुए सभी भ्रष्टाचारों का कच्चा चिट्ठा खोलेगी कांग्रेसः शैलजा
उत्तराखंड October 17, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल
  • सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग
  • दुर्गम ढलान पर मिला  लापता पर्यटक का शव
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?