By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: महिला आरक्षण बिल के खिलाफ विपक्षी वोटिंग शर्मनाक- भट्ट
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > महिला आरक्षण बिल के खिलाफ विपक्षी वोटिंग शर्मनाक- भट्ट
उत्तराखंड

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ विपक्षी वोटिंग शर्मनाक- भट्ट

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/18 at 11:48 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
महिला आरक्षण बिल के खिलाफ विपक्षी वोटिंग शर्मनाक- भट्ट
SHARE

बिल के खिलाफ वोटिंग वाले विपक्ष को महिलाएं, वोट लायक नहीं छोड़ेंगी- भाजपा

मातृशक्ति अपमान वाले विपक्ष को जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

बिल विरोध से कांग्रेसी महिला विरोधी चेहरा फिर उजागर- भट्ट

देहरादून। भाजपा ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को बाधित करने और उसे अपनी जीत बताने वाले विपक्षी दावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने विपक्ष के इस कृत्य को ‘महिला विरोधी मानसिकता’ का परिचायक और बेहद शर्मनाक करार दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इस पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने वर्ष 2029 में महिला आरक्षण लागू होने के करोड़ों महिलाओं के सपने को अपने नकारात्मक वोटों से चोट पहुँचाई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने भले ही सदन में वोट की राजनीति कर महिलाओं के अधिकारों का रास्ता रोकने का प्रयास किया हो, लेकिन वे देश की मातृशक्ति के हौसलों को नहीं तोड़ पाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं जागृत हैं और आने वाले सभी चुनावों में जनता इस विपक्ष को संसद और विधानसभाओं में वोट देने के लायक भी नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की महिला अधिकारों को लेकर पोल खोलकर रख दी है। ये दल पिछले 70 वर्षों से महिलाओं को छलते आए हैं और आज एक बार फिर सदन के भीतर उन्होंने वही पुराना इतिहास दोहराया है। विपक्ष की इस घृणित सोच ने यह सिद्ध कर दिया है कि उनके लिए महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा है। उन्होंने 2023 में 2024 चुनाव की मजबूरी में इस बिल का समर्थन कर मातृ शक्ति को धोखा दिया था।

प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति विपक्षी महिला सांसदों के रुख को बताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि विपक्ष की महिला सांसदों ने भी अपनी ही साथी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय दलगत राजनीति को ऊपर रखा। अब ये नेता अपने घरों और समाज में माताओं-बहनों से किस प्रकार नजरें मिलाएंगे?

भट्ट ने राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं द्वारा इसे ‘अपनी जीत’ बताए जाने पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों की हार को अपनी जीत बताना विपक्ष के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है। भाजपा ने संकल्प दोहराया कि मातृशक्ति के सम्मान और अधिकार की इस लड़ाई को पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतिम अंजाम तक पहुँचाया जाएगा और जनता लोकतंत्र के जरिए इस अपमान का बदला लेगी।

You Might Also Like

श्री राम हमें मर्यादा, आदर्श जीवन, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं- गणेश जोशी

सीएम धामी ने तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर किया नमन, उनकी वीरता और बलिदान को किया याद

आईएसबीटी क्षेत्र में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, SDRF ने ट्रक में फंसे युवक को निकाला सुकुशल बाहर

लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए चलाया जाए विशेष अभियान- सीएम धामी

आढ़त बाजार, तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 18, 2026 April 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आईएसबीटी क्षेत्र में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, SDRF ने ट्रक में फंसे युवक को निकाला सुकुशल बाहर आईएसबीटी क्षेत्र में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, SDRF ने ट्रक में फंसे युवक को निकाला सुकुशल बाहर
Next Article आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

श्री राम हमें मर्यादा, आदर्श जीवन, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं- गणेश जोशी
श्री राम हमें मर्यादा, आदर्श जीवन, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं- गणेश जोशी
उत्तराखंड April 18, 2026
सीएम धामी ने तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर किया नमन, उनकी वीरता और बलिदान को किया याद
सीएम धामी ने तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर किया नमन, उनकी वीरता और बलिदान को किया याद
उत्तराखंड April 18, 2026
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज
खेल April 18, 2026
आईएसबीटी क्षेत्र में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, SDRF ने ट्रक में फंसे युवक को निकाला सुकुशल बाहर
आईएसबीटी क्षेत्र में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, SDRF ने ट्रक में फंसे युवक को निकाला सुकुशल बाहर
उत्तराखंड April 18, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • श्री राम हमें मर्यादा, आदर्श जीवन, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं- गणेश जोशी
  • सीएम धामी ने तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर किया नमन, उनकी वीरता और बलिदान को किया याद
  • आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?