By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: अपने काम की बदौलत दुनिया की प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हैं मोदी- महाराज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > अपने काम की बदौलत दुनिया की प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हैं मोदी- महाराज
उत्तराखंड

अपने काम की बदौलत दुनिया की प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हैं मोदी- महाराज

Janhitexpress
Last updated: 2024/05/30 at 5:22 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
अपने काम की बदौलत दुनिया की प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हैं मोदी- महाराज
SHARE

महाराज ने पटना में कहा, अब बिचौलिए नहीं खाते पैसा

देहरादून/पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी मेहनत ने देश को दुनियां के शक्तिशाली राष्ट्रों श्रेणी में खड़ा करने का गौरवशाली काम किया है। उन्होंने भारत के सुनहरे भविष्य की एक मजबूत नींव रखी है। आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, ग्रामोदय से भारत उदय, सेतु भारतम् योजना, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सद्भाव और आर्थिक समानता जैसी कई ऐसी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं जो राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होगीं।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पूर्व बिहार के पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के समर्थन में संजय गांधी स्टेडियम, गर्दनीबाग में और पाटलिपुत्र से एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में त्रिभुवन हाई स्कूल खेल मैदान, नौबतपुर में आयोजित विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के उत्थान एवं समृद्धि के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत 81.35 करोड़ लोगों को जहां एक ओर मोदी सरकार द्वारा हर महीने 5 किलो मुक्त राशन दिया जा रहा है। वहीं उज्ज्वला योजना से देश की 10.35 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। हमने सस्ता गैस सिलेंडर घर-घर तक पहुंचाने के बाद अब संकल्प लिया है कि पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती रसोई गैस भी घर-घर पहुंचाएंगे। महाराज ने कहा कि कांग्रेस के कमजोर और दिशाहीन नेतृत्व के कारण जहां देश को हर मोर्चे पर असफलता मिली और विकास के मामले में भी हम दशकों पीछे खड़े रहे। वहीं मोदी सरकार ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के और जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35-ए को समाप्त कर विश्व को एक शक्तिशाली लीडर होने का एहसास करवाया। मोदी की नीतियों के कारण आज विश्व मंच पर भारत की ताकत में कई गुना वृद्धि हुई है। अब किसी की हिम्मत नहीं है कि वहां भारत की ओर आंख उठा कर देख सके।

उन्होंने कहा कि अपने वैश्विक कद और नेतृत्व के कारण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ-साथ दुनिया भर के प्रभावशाली हस्तियों से प्रशंसा प्राप्त की है। टेक दिग्गज एलोन मस्क से लेकर प्रसिद्ध निवेशक रे डेलियो और साथ ही उल्लेखनीय अमेरिकी सीनेटरों तक ने पीएम मोदी की व्यापक प्रशंसा की है। आम व्यक्ति के जीवन में शासकीय योजनाओं के माध्यम से कैसे परिवर्तन किया जा सकता है। इसे मोदी ने कर दिखाया है। स्वच्छता को एक विजन बनाते हुए पूरे देश में स्वच्छता के लिए एक अलख जगाई है। गरीबों को उनका पूरा पैसा डीबीटी के जरिए मिल रहा है। अब कोई बिचैलियां बीच में उनका पैसा नहीं ले पा रहा है।

महाराज ने कहा कि भारत कोविड संकट से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध और इन दिनों पश्चिम एशिया में चल रहे हिंसक टकराव से स्वयं को अलग रखने एवं अपने हितों की पूर्ति में सफल रहा है। ऐसी स्थिति में विपरीत ध्रुवों वाले देश भी भारत की ओर उम्मीद लगाकर देख रहे हैं। इस परिदृश्य में भारत ने एक जिम्मेदार देश की भूमिका निभाते हुए अपने स्तर पर समाधान का प्रयास किया है। इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय साख एवं कद बढ़ा है।

जनसभा के दोनों स्थानों पर अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

You Might Also Like

गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति

पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत

जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

मिड डे मील के हक से महरूम अल्पसंख्यक समाज के बच्चे

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 30, 2024 May 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वैश्विक ऊंचाई पर भारतीय खिलौना कारोबार वैश्विक ऊंचाई पर भारतीय खिलौना कारोबार
Next Article जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
crime उत्तराखंड October 14, 2026
पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
उत्तराखंड October 14, 2026
जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
crime उत्तराखंड October 14, 2026
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
उत्तराखंड देश-विदेश October 14, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
  • पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
  • जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?