By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
मनोरंजन

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/28 at 12:01 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
SHARE

माइकल इन दिनों दुनियाभर में सुर्खियों में बनी हुई है। पॉप संगीत के दिग्गज माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां भारत में फिल्म की शुरुआत सामान्य रही, वहीं वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है।

निर्देशक एंटोनी फुक्वा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माइकल जैक्सन के जीवन के कई अहम पहलुओं को दिखाया गया है। खास बात यह है कि फिल्म में उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई धीरे-धीरे बढ़ती नजर आई। शुरुआती दिनों में औसत प्रदर्शन के बाद वीकेंड पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब तक करीब 17.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा रही, जिससे इसकी कुल कमाई को मजबूती मिली।

वहीं, वैश्विक स्तर पर ‘माइकल’ ने जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की है। महज तीन दिनों में फिल्म ने करीब 217 मिलियन डॉलर (लगभग 2,000 करोड़ रुपये से अधिक) की कमाई कर ली है। उत्तरी अमेरिका और अन्य देशों में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला, जो किसी भी बायोपिक के लिए रिकॉर्ड माना जा रहा है। इसने ओपेनहाइमर के ओपनिंग कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म का उद्देश्य माइकल जैक्सन के संघर्ष, सफलता और निजी जिंदगी के उन पहलुओं को दर्शाना है, जिन्हें दुनिया ने कम देखा है। इसमें उनके शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के साथ-साथ निजी जीवन की चुनौतियों को भी दिखाया गया है।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में माइल्स टेलर, कोलमैन डोमिंगो, कैट ग्राहम और निया लॉन्ग जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा लॉरा हैरियर, केंड्रिक सैम्पसन और जुलियानो क्रू वाल्डी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

(साभार)

You Might Also Like

‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये

एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज

‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज, 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 28, 2026 April 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
Next Article सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
देश-विदेश April 28, 2026
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
उत्तराखंड April 28, 2026
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित 44 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित 44 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड April 28, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड April 27, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
  • माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
  • नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?