By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
उत्तराखंड

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Janhitexpress
Last updated: 2026/05/07 at 10:10 AM
Janhitexpress
Share
6 Min Read
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
SHARE

20 बिघा से अधिक प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला इमारतें सील

कुंआवाला-हरिद्वार रोड से लेकर ऋषिकेश तक चला अभियान, प्रवर्तन टीम और पुलिस बल के साथ सख्त कार्रवाई

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने कुंआवाला हरिद्वार रोड और रायपुर रोड समेत कई स्थानों पर 20 बिघा से अधिक क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया, जबकि कई बहुमंजिला इमारतों और व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण की कार्रवाई के तहत किद्दूवाला-तुन्नुवाला क्षेत्र में करीब 7-8 बिघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं कुंआवाला हरिद्वार रोड के पास लगभग 12 बिघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा और अवर अभियंता मनीष मेहर सहित टीम मौजूद रही।

ऋषिकेश में बहुमंजिला इमारतों पर सीलिंग का शिकंजा
ऋषिकेश क्षेत्र में भी एमडीडीए ने सख्ती दिखाते हुए आमबाग, निर्मल बाग और गंगा विहार कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की। आमबाग गली नंबर 1 में दो निर्माण, निर्मल बाग ब्लॉक बी और सी में कई इमारतें, तथा गंगा विहार कॉलोनी में व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। इसके अलावा मनसा देवी क्षेत्र में भी अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण ने आम जनता से भी अपील की है कि बिना स्वीकृति के निर्माण कार्य न करें और नियमों का पालन करें।

1. संजीव शर्मा, नवीन डोबरीयाल और संजय उपाध्यय द्वारा किद्दूवाला तुन्नुवाला रायपूर रोड में लगभग 7 से 08 बिघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

2. रौबिन चौहान और प्रतीक जुयाल द्वारा निकट पम्किन रेस्टोरेन्ट कंुआवाला हरिद्वार रोड देहरादून में लगभग 12 बिघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 प्रमोद मेहरा, अवर अभि0 मनीष मेहर सुपरवाईजर मौके पर मौजूद रहे।

3. जय राम सेमवाल द्वारा आमबाग गली न0 01 ऋषिकेश में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी ।

4. लक्ष्मी भट्ट द्वारा आमबाग गलि न0 01 ऋषिकेश में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

5. कृष्णा द्वारा गली न0 07 निर्मल बाग ब्लॉक बी ऋषिकेश में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

6. भानू रावत गली न0 07 निर्मल बाग ब्लॉक सी ऋषिकेश में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सींलिंग की कार्यवाही की गयी।

7. मीनीष अग्रवाल द्वारा गली न0 11 निर्मल बाग ब्लॉक सी में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी ।

8. संजय चौधरी द्वारा आस्था पथ गंगा विहार कॉलोनी ऋषिकेश में किये जा रहे व्यवसायिक निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

9. नरेन्द्र , द्वारा मनषा देवी ऋषिकेश में के किये जा रहे अवैध बहुमंजिले व्यवसायिक निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

10. जय प्रकाश भद्री द्वारा मनषा देवी ऋषिकेश में किये जा रहे अवैध बहुमंजिले व्यवसायिक निर्माण पर कार्यवाही करते हुये निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में पाधिकरण सहायक अभि0 अभिषेक भाद्वाज,सुरजीत रावत, विजय रावत व प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

प्लॉट या भवन को खरीदने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांच लें- बंशीधर तिवारी
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और निगरानी के आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया है। तिवारी ने कहा कि अवैध रूप से जमीन की खरीद-फरोख्त और बिना नक्शा पास कराए निर्माण करना कानूनन अपराध है और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी प्लॉट या भवन को खरीदने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांच लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- मोहन सिंह बर्निया
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और जहां भी अवैध निर्माण की सूचना मिलती है, तत्काल कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बर्निया ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा, ताकि नियोजित विकास सुनिश्चित हो सके।

You Might Also Like

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

बद्रीनाथ धाम ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में होगा विकसित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु हुई अहम बैठक

मुख्यमंत्री धामी ने ‘वन क्लिक’ से 7.56 लाख पेंशनर्स को जारी की धनराशि

5 दिवसीय दौरे के लिए असम रवाना हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 7, 2026 May 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु हुई अहम बैठक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु हुई अहम बैठक
Next Article बद्रीनाथ धाम ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में होगा विकसित बद्रीनाथ धाम ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में होगा विकसित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
उत्तराखंड May 7, 2026
धूम्रपान बन रहा हार्ट अटैक का बड़ा कारण, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
धूम्रपान बन रहा हार्ट अटैक का बड़ा कारण, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
स्वास्थ्य May 7, 2026
बद्रीनाथ धाम ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में होगा विकसित
बद्रीनाथ धाम ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में होगा विकसित
उत्तराखंड May 7, 2026
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु हुई अहम बैठक
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु हुई अहम बैठक
उत्तराखंड May 6, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
  • धूम्रपान बन रहा हार्ट अटैक का बड़ा कारण, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
  • बद्रीनाथ धाम ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में होगा विकसित
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?