By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: हिमाचल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 300 से अधिक सड़कें ठप
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > हिमाचल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 300 से अधिक सड़कें ठप
देश-विदेश

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 300 से अधिक सड़कें ठप

Janhitexpress
Last updated: 2025/07/31 at 7:02 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
हिमाचल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 300 से अधिक सड़कें ठप
SHARE

भूस्खलन और बाढ़ से मंडी, चंबा और कुल्लू में हालात सबसे गंभीर

मानसून में अब तक 170 लोगों की मौत, कई लोग घायल और लापता

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। राज्य के कई जिलों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और जलभराव की घटनाओं ने संकट की स्थिति पैदा कर दी है। गुरुवार सुबह तक प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 302 सड़कें आवाजाही के लिए बंद रहीं। वहीं, 436 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 254 जलापूर्ति योजनाएं ठप पड़ी हैं। आपदा से सर्वाधिक प्रभावित मंडी जिले में ही 193 सड़कें अवरुद्ध हैं, जबकि कुल्लू और चंबा जिले में बिजली आपूर्ति सबसे अधिक प्रभावित हुई है।

धर्मशाला समेत कई इलाकों में भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी
बीती रात धर्मशाला में 54.4 मिमी, मुरारी देवी में 52.4 मिमी, और कोठी में 49.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग शिमला ने राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में 6 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है और कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शिमला सहित कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना हुआ है।

भूस्खलन के बीच युवक ने कंधे पर उठाकर पार की बाइक
चंबा जिले के चुराह उपमंडल में नकरोड़-चांजू सड़क पर भूस्खलन के कारण एक युवक अपनी बाइक सहित फंस गया। काफी इंतजार के बाद युवक ने हिम्मत दिखाई और चट्टानों के बीच से बाइक को कंधों पर उठाकर दूसरी ओर पहुंचाया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था।

सलूणी में भूस्खलन से गरीब महिला का मकान ढहा
चंबा जिले की सलूणी तहसील के टिक्कर गांव में भूस्खलन से शिवो देवी नामक महिला का नया मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह मकान उन्हें सरकार की योजना के तहत मिला था, लेकिन भारी बारिश के चलते उनका आशियाना मलबे में तब्दील हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर बताई जा रही है।

मानसून का भारी कहर: 1,687 घर-दुकानों को नुकसान, 170 की मौत
इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में 170 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 278 घायल हुए हैं और 36 अब भी लापता हैं। 76 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में जान गई है। बारिश जनित घटनाओं से 1,687 कच्चे-पक्के मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,226 गोशालाएं और 1,404 पालतू पशु भी प्रभावित हुए हैं। अब तक अनुमानित आर्थिक नुकसान 1,599 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है।

You Might Also Like

चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, इस दिन होगा मतदान

तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, एनडीए गठबंधन से अलग हुए पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम

डॉ. एस. जयशंकर ने डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाक संघर्ष विराम के दावे को किया खारिज

नेहरू का नाम लेकर अपनी विफलताओं से भाग रही है सरकार- जयराम रमेश

चिराग पासवान का दावा: बिहार में एनडीए की होगी जीत, नीतीश बनेंगे मुख्यमंत्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress July 31, 2025 July 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला आज से, ओवल में भिड़ेंगी दोनों टीमें भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला आज से, ओवल में भिड़ेंगी दोनों टीमें
Next Article भूस्खलन में फंसे 2800 से अधिक तीर्थयात्रियों को NDRF ने निकाला सुरक्षित भूस्खलन में फंसे 2800 से अधिक तीर्थयात्रियों को NDRF ने निकाला सुरक्षित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश: विकास कार्यों में लाएं तेजी, जन समस्याओं का करें त्वरित समाधान
मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश: विकास कार्यों में लाएं तेजी, जन समस्याओं का करें त्वरित समाधान
उत्तराखंड August 1, 2025
दून विश्वविद्यालय में स्थापित होगा हिन्दू अध्ययन केन्द्र- डॉ. धन सिंह रावत
दून विश्वविद्यालय में स्थापित होगा हिन्दू अध्ययन केन्द्र- डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड August 1, 2025
मुख्यमंत्री ने सारकोट की नव निर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने सारकोट की नव निर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका को दी बधाई
उत्तराखंड August 1, 2025
बिना दवा और सर्जरी के दूर करें ‘बफेलो हंप’, अपनाएं ये असरदार योगासन
बिना दवा और सर्जरी के दूर करें ‘बफेलो हंप’, अपनाएं ये असरदार योगासन
lyfstyle August 1, 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • देवप्रयाग में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन…
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश: विकास कार्यों में लाएं तेजी, जन समस्याओं का करें त्वरित समाधान
  • दून विश्वविद्यालय में स्थापित होगा हिन्दू अध्ययन केन्द्र- डॉ. धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री ने सारकोट की नव निर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका को दी बधाई
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?