By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
उत्तराखंड

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/24 at 10:02 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
SHARE

देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
देवभूमि की स्वच्छता और नशामुक्ति का किया आह्वान
बोलेकृसंस्कृति, विरासत और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का दायित्व

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ से सभी श्रद्धालुओं के कल्याण और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
राज्यपाल ने कहा कि बाबा केदारनाथ के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक महत्ता को नमन करते हुए कामना की कि बाबा के आशीर्वाद से प्रदेश और देश निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड अपनी आध्यात्मिक परंपराओं, धार्मिक आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है। श्री केदारनाथ धाम में देश-विदेश से श्रद्धालु गहरी आस्था के साथ दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में धाम की पवित्रता, स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
उन्होंने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और देवभूमि को नशामुक्त बनाने के प्रयासों में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान यहां की धार्मिक परंपराओं, लोकसंस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ी है। इस विरासत को संरक्षित रखना और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया में सांस्कृतिक मूल्यों और पारंपरिक धरोहरों की रक्षा को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
राज्यपाल ने विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हिमालय की प्राकृतिक संपदा और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने देवभूमि की प्राकृतिक सुंदरता और पवित्रता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी भानुमति बिसेन, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, यात्रा मजिस्ट्रेट प्रणव पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह चौहान  

स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी टीचर सस्पेंड

अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः धामी

प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच

आठवें दिन भी सड़क के लिए फावड़ा चलाते रहे ग्रामीण

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 24, 2026 October 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आठवें दिन भी सड़क के लिए फावड़ा चलाते रहे ग्रामीण आठवें दिन भी सड़क के लिए फावड़ा चलाते रहे ग्रामीण
Next Article प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह चौहान  
अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह चौहान  
उत्तराखंड October 24, 2026
स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी टीचर सस्पेंड
स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी टीचर सस्पेंड
crime उत्तराखंड October 24, 2026
अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः धामी
अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः धामी
उत्तराखंड देश-विदेश October 24, 2026
प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच
प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच
उत्तराखंड October 24, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह चौहान  
  • स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी टीचर सस्पेंड
  • अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?