By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: डबल इस्मार्ट को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट के साथ मिली हरी झंडी, जारी किया नया पोस्टर
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > डबल इस्मार्ट को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट के साथ मिली हरी झंडी, जारी किया नया पोस्टर
मनोरंजन

डबल इस्मार्ट को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट के साथ मिली हरी झंडी, जारी किया नया पोस्टर

Janhitexpress
Last updated: 2024/08/13 at 7:11 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
डबल इस्मार्ट को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट के साथ मिली हरी झंडी, जारी किया नया पोस्टर
SHARE

साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म डबल इस्मार्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का डामर ट्रेलर जारी किया गया था। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही थीं। वहीं अब निर्माताओं ने भी प्रशंसकों के साथ फिल्म से जुड़ी दिलचस्प जानकारी साझा की है, जो उनके सेंसर औपचारिकताओं के बारे में है।

फिल्म के ट्रेलर रिलीज के पहले से ही निर्माता फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड से जुड़े कामों में व्यस्त है। दरअसल, निर्देशक पुरी जगन्नाथ विजाग में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर फैंस से माफी भी मांगी थी और ट्रेलर लॉन्च से गायब रहने का करण भी बताया था। उन्होंने कहा था कि वे कुछ सेंसर बोर्ड से जुड़े कामों में जुटे हुए थे, जिस वजह से विजाग नहीं जा पाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है।

वहीं, अब इस खबर पर फिल्म के निर्देशक ने भी मुहर लगा दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर आधिकारिक पोस्ट साझा कर बताया है कि फिल्म अब अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर चुकी है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ए, दो घंटे 42 मिनट, मेंटल मास मैडनेस शो आप सभी को सिनेमाघरों में आने की गारंटी देता है। फिल्म 15 अगस्त को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी।

अपनी पोस्ट में पुरी जगन्नाथ ने बताया कि सीबीएफसी ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। फिल्म की कहानी की अवधि दो घंटे 42 मिनट होगी  यानी कुल 162 मिनट है, जो कि फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 2 घंटे, 21 मिनट से ज्यादा है। इससे पहले बताया गया था कि राम पोथिनेनी अभिनीत फिल्म को हिंसा और मजबूत संवादों के कारण एडल्ट रेटिंग दी गई है।

डबल इस्मार्ट अभिनेता संजय दत्त की तेलुगु डेब्यू भी है, जो फिल्म में मुख्य प्रतिपक्षी बिग बुल की भूमिका निभा रहे हैं। डबल इस्मार्ट 2019 की ब्लॉकबस्टर इस्मार्ट शंकर की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है। इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। डबल इस्मार्ट तकनीकी रूप से बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

You Might Also Like

‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल

‘पेद्दी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में छाए राम चरण

‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress August 13, 2024 August 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र- छात्राएं होंगे पुरस्कृत आर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र- छात्राएं होंगे पुरस्कृत
Next Article बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सील, बैंक वालों ने घर पर लगाया ताला बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सील, बैंक वालों ने घर पर लगाया ताला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश
मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड May 21, 2026
ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार
ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड May 21, 2026
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत
उत्तराखंड May 21, 2026
चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
स्वास्थ्य May 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश
  • ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार
  • नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?