By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: क्या आपको भी है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, तो कर लीजिए कंट्रोल, नहीं तो बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > स्वास्थ्य > क्या आपको भी है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, तो कर लीजिए कंट्रोल, नहीं तो बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा 
स्वास्थ्य

क्या आपको भी है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, तो कर लीजिए कंट्रोल, नहीं तो बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा 

Janhitexpress
Last updated: 2025/01/21 at 9:12 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
क्या आपको भी है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, तो कर लीजिए कंट्रोल, नहीं तो बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा 
SHARE

हृदय रोग और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं वैश्विक स्तर पर चिंता का कारण बनी हुई हैं। हार्ट अटैक हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनता है। 30 से कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक और इसके कारण होने वाली मौत का खतरा बढ़ा हुआ देखा जा रहा है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक हृदय रोग दुनियाभर में मौत के प्रमुख कारणों में से हैं। इसके साथ-साथ स्ट्रोक के कारण भी बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हार्ट अटैक हो या स्ट्रोक वैश्विक स्तर पर बढ़ती ये दोनों समस्याएं युवाओं को तेजी से अपना शिकार बना रही हैं। इन दोनों ही समस्याओं के लिए हाई ब्लड प्रेशर को प्रमुख कारक माना जाता है। भविष्य में आपको ये गंभीर समस्या न हो, आप इससे सुरक्षित रह सकें इसके लिए सबसे जरूरी है ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना।

कहीं आप भी हाई ब्लड प्रेशर का शिकार तो नहीं हैं?

हार्ट अटैक और इससे मौत के मामले

आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि अमेरिका में हर साल लगभग 8.05 लाख से अधिक लोगों को दिल का दौरा पड़ता है। साल 2021 में 20 मिलियम से अधिक लोगों की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई। साल-दर साल ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। हार्ट अटैक की ही तरह से स्ट्रोक के बढ़ते मामले भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण रहे हैं। डेटा बताते हैं कि हर साल स्ट्रोक के कारण 60 लाख से अधिक लोगों की मौत हो रही है। ये समस्या वैश्विक रूप से विकलांगता के लिए भी प्रमुख कारण है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर लिया जाए तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिमों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर बढ़ना क्यों इतना खतरनाक है?

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) को कई मामलों में आपके लिए खतरनाक माना जाता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है तो समय के साथ ये हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों को नुकसान पहुंचाकर दिल का दौरा पड़ने का कारण बन सकती है। धमनियों को होने वाली क्षति हृदय में रक्त के प्रवाह को कम देती है जिसके कारण आपको हार्ट अटैक हो सकता है।

हाइपरटेंशन रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाकर तथा रक्त के थक्के बनने के जोखिम को बढ़ाकर स्ट्रोक का कारण बन सकता है। ये मस्तिष्क की वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचाने लगती है जिससे ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है।

ब्लड प्रेशर को रखें कंट्रोल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को नियमित अंतराल पर ब्लड प्रेशर की जांच करते रहना चाहिए। जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को हाई बीपी की समस्या रही हो उन्हें और भी सावधान रहना चाहिए। लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। नमक वाली चीजों का अधिक सेवन करना ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाला माना जाता है, अपने आहार में नमक की मात्रा कम कर लें।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए ये उपाय करें

कुछ आसान से उपायों का पालन करके आप ब्लड प्रेशर बढ़ने से रोक सकते हैं।
पौष्टिक आहार जैसे बहुत सारे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
आहार में नमक (सोडियम) की मात्रा कम करें। पैक्ड फूड्स, चिप्स, नमकीन में नमक की अधिकता होती है।
ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जिनमें पोटैशियम की मात्रा अधिक हो। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में सहायक मानी जाती हैं।
नियमित रूप से व्यायाम करना आपके दिल और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में सहायक है।

(साभार)

You Might Also Like

ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान

धूम्रपान बन रहा हार्ट अटैक का बड़ा कारण, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

गर्मियों में भी बढ़ सकता है अस्थमा अटैक का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, सही तरीके से पीना भी है जरूरी, जानें सही तरीका और जरूरी टिप्स

गर्मियों में क्यों होती है आंखों में जलन और खुजली? जानिए कारण और बचाव के उपाय

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 21, 2025 January 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article समग्र विकास के लिए जरूरी है ट्रिपल इंजन की सरकार- सीएम धामी समग्र विकास के लिए जरूरी है ट्रिपल इंजन की सरकार- सीएम धामी
Next Article व्यय वित्त समिति ने विभिन्न विकास कार्यो को किया स्वीकृत  व्यय वित्त समिति ने विभिन्न विकास कार्यो को किया स्वीकृत 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई
उत्तराखंड May 13, 2026
बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी
बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी
उत्तराखंड May 13, 2026
ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य
ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य
उत्तराखंड May 13, 2026
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए सफल
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए सफल
उत्तराखंड May 13, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई
  • बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी
  • ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?