By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सीएम धामी ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ का किया शुभारंभ, बोले– खेलों से बनेगा ‘फिट इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सीएम धामी ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ का किया शुभारंभ, बोले– खेलों से बनेगा ‘फिट इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ का किया शुभारंभ, बोले– खेलों से बनेगा ‘फिट इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’

Janhitexpress
Last updated: 2025/10/27 at 11:35 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
सीएम धामी ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ का किया शुभारंभ, बोले– खेलों से बनेगा ‘फिट इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’
SHARE

नवोदय विद्यालय तपोवन में वालीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के लिए सांसद निधि से धनराशि दी जाएगी – राज्यसभा सांसद नरेश बंसल

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून सोमवार को राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में ‘‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में आयोजित हो रहा ’’सांसद खेल महोत्सव’’, खेल प्रतिभाओं को गाँव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का बड़ा अभियान है। उत्तराखंड में खेल महोत्सव तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ’’फिट इंडिया-स्पोर्ट्स इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’’ के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय, पारंपरिक और लोक खेलों को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। राज्य सरकार भी प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य में आयोजित हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर इतिहास रचते हुए राज्य का गौरव बढ़ाने का कार्य किया। आज उत्तराखंड विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भी देश के प्रमुख राज्यों में गिना जाने लगा है। ’’स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’’ के अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों में प्रत्येक वर्ष 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में उत्तराखंड का प्रथम खेल विश्वविद्यालय एवं लोहाघाट में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति भी लागू की गई है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को ’’आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना तथा खेल किट योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार और हिमालय खेल रत्न पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों की योग्यता को भी सम्मानित किया जा रहा है। राजकीय सेवाओं में खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत खेल कोटे को पुनः लागू किया गया है, जिससे हमारे खिलाड़ियों के परिश्रम और कौशल को उचित अवसर और सम्मान मिल सके।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। बच्चों की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए अनेक कार्यक्रमों सांसद खेल प्रतियोगिता, फिट इंडिया का आयोजन किया जा रहा है। आज भारत वैश्विक स्तर पर खेलों में सराहनीय प्रदर्शन कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के लिए वे अपनी सांसद निधि से धनराशि देंगे। विद्यालय में मेस में फर्नीचर की व्यवस्था के लिए भी उन्होंने अपनी सांसद निधि से धनराशि देने की बात कही।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, मेयर सौरभ थपलियाल, सीडीओ अभिनव शाह एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

You Might Also Like

मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला

सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार

बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना

मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, किया सचिवालय कूच

कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 27, 2025 October 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विटामिन डी की कमी से बचना है तो जानें – धूप में बैठने का सही समय और तरीका विटामिन डी की कमी से बचना है तो जानें – धूप में बैठने का सही समय और तरीका
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित, रजत जयंती वर्ष में होगा ऐतिहासिक सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित, रजत जयंती वर्ष में होगा ऐतिहासिक सत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
उत्तराखंड October 12, 2026
सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
उत्तराखंड October 12, 2026
बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना
बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना
उत्तराखंड देश-विदेश October 12, 2026
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, किया सचिवालय कूच
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, किया सचिवालय कूच
उत्तराखंड October 12, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
  • सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
  • बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?