By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 326 मेधावी बालिकाओं को दिए मोबाइल फोन
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 326 मेधावी बालिकाओं को दिए मोबाइल फोन
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 326 मेधावी बालिकाओं को दिए मोबाइल फोन

Janhitexpress
Last updated: 2025/10/11 at 11:24 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 326 मेधावी बालिकाओं को दिए मोबाइल फोन
SHARE

जन्म से ही बेटियों का सशक्तिकरण जरूरी- रेखा आर्या

प्रदेश के सभी 13 जनपदों और ब्लॉकों की बोर्ड टॉपर्स सम्मानित

देहरादून। शनिवार को मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों से आई 2024 और 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रही 326 मेधावी बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप मोबाइल फोन भेंट किया। मुख्य सेवक सदन, गढ़ी कैंट में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साल 2013 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत अब तक प्रदेश की कुल 2029 मेधावी बालिकाएं तकनीकी रूप से सशक्त बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं, महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास में जुटी है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के उस विचार का उल्लेख किया, जिसमें समाज की प्रगति को महिलाओं की प्रगति से मापने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और आर्थिक आजादी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश की बेटियों को चुनौतियों का सामना करते हुए खुद अपने रास्ते गढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी बालिकाओं को रोटी कपड़ा और मकान जैसी आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में लैंगिक असमानता की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण की व्यवस्था कर उनके लिए अवसर बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू करके हर महिला को बराबरी का अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, राज्य मंत्री प्रताप सिंह पवार, उपनिदेशक विक्रम सिंह, परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी, नीतू फुलेरा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति

पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत

जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

मिड डे मील के हक से महरूम अल्पसंख्यक समाज के बच्चे

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 11, 2025 October 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महाराज ने डयूला में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के दिये निर्देश महाराज ने डयूला में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के दिये निर्देश
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने 840 स्कूलों में वर्चुअल और स्मार्ट क्लासेस का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री धामी ने 840 स्कूलों में वर्चुअल और स्मार्ट क्लासेस का किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
crime उत्तराखंड October 14, 2026
पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
उत्तराखंड October 14, 2026
जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
crime उत्तराखंड October 14, 2026
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
उत्तराखंड देश-विदेश October 14, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
  • पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
  • जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?