By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: चकराता में हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी, पर्यटक स्थलों पर उमड़े लोग, व्यवसायियों के खिले चेहरे 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > चकराता में हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी, पर्यटक स्थलों पर उमड़े लोग, व्यवसायियों के खिले चेहरे 
उत्तराखंड

चकराता में हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी, पर्यटक स्थलों पर उमड़े लोग, व्यवसायियों के खिले चेहरे 

Janhitexpress
Last updated: 2024/12/23 at 10:30 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
चकराता में हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी, पर्यटक स्थलों पर उमड़े लोग, व्यवसायियों के खिले चेहरे 
SHARE

धाम सहित आसपास के क्षेत्र में एक घंटे से जारी बर्फबारी 

देहरादून। चकराता क्षेत्र में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। इससे चकराता व उसके ऊंचाई वाले पर्यटक स्थलों पर पर्यटक उमड़े। जिससे व्यापारियों, होटल रिसार्ट होम स्टे व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई थी। सोमवार दोपहर 12 बजे चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोहारी, लोखंडी, मोईला, देवबन, कोटी कनासर क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी रुक- रुक कर लगातार जारी है। फिलहाल एक इंच बर्फ जमी है। मौसम ऐसा ही रहता है तो रात को भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी तो निचले इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। धाम सहित आसपास के क्षेत्र में एक घंटे से बर्फबारी जारी है।

जबकि तहसील क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। बारिश बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, जिसके चलते आज लोग सुबह से ही घरों में दुबके हुए हैं। जबकि व्यापारी लोग अगेठी के सहारे बैठे हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ सकती है। उधर रविवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री के इजाफे के साथ 24.5 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 7.2 डिग्री रहा। आंकड़ों की बात करें तो न्यूनतम तापमान यह बीते सालों में सबसे अधिक है। इसका मुख्य कारण मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव हैं।

You Might Also Like

उत्तराखंड में गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध

एसआईआर के बाद मुस्लिम बहुल सीटों पर बदले समीकरण

मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला

सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार

बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress December 23, 2024 December 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल के 38वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल के 38वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Next Article नगर निगम, पालिका व पंचायत के आरक्षण की फाइनल सूची जारी नगर निगम, पालिका व पंचायत के आरक्षण की फाइनल सूची जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

उत्तराखंड में गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध
उत्तराखंड में गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध
उत्तराखंड October 13, 2026
एसआईआर के बाद मुस्लिम बहुल सीटों पर बदले समीकरण
एसआईआर के बाद मुस्लिम बहुल सीटों पर बदले समीकरण
उत्तराखंड देश-विदेश October 13, 2026
मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
उत्तराखंड October 12, 2026
सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
उत्तराखंड October 12, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध
  • एसआईआर के बाद मुस्लिम बहुल सीटों पर बदले समीकरण
  • मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?