By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: अस्पताल में दिन दहाड़े व्यापारी के चाकूओं से गोदकर हत्या, चार अन्य घायल
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > अस्पताल में दिन दहाड़े व्यापारी के चाकूओं से गोदकर हत्या, चार अन्य घायल
crimeउत्तराखंडदेश-विदेश

अस्पताल में दिन दहाड़े व्यापारी के चाकूओं से गोदकर हत्या, चार अन्य घायल

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/13 at 7:49 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
अस्पताल में दिन दहाड़े व्यापारी के चाकूओं से गोदकर हत्या, चार अन्य घायल
SHARE

वारदात के बाद अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात
उधम सिंह नगर। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अस्पताल में दिन दहाडे एक व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। इस पहले दो पक्षों में जबदस्त मारपीट हुई। जिसमें चार अन्य लोग घायल हुए है।  अस्पताल परिसर में हुई इस हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की सूचना पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को अलग करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस वारदात के बाद  अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा और आवास विकास इलाके में दो अलग-अलग मोबाइल की दुकान हैं। दोनों दुकानों के मालिक दिनेश जौहरी और अमन प्रजापति के बीच लंबे समय से व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा चली आ रही थी। इसी प्रतिस्पर्धा को लेकर शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि शुरुआत में हुई कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक मारपीट के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। मारपीट में घायल एक पक्ष के लोग शिकायत लेकर आवास विकास पुलिस चौकी पहुंचे थे। वहां से उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों को भी इसकी जानकारी मिल गई।
बताया जा रहा है कि इसके बाद 10 से 12 लोग एकत्रित होकर जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां इमरजेंसी गेट के पास दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और चाकू निकल आए। हमलावरों ने राजकुमार उर्फ नितेश कुमार (30) पुत्र कमलेश जौहरी पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को बचाने और उपचार देने के प्रयास किए गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुई चाकूबाजी के बाद मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसपी सिटी जब घटना की जानकारी ले रहे थे, तभी दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। पुलिसकर्मियों को दोनों पक्षों को अलग-अलग करने और स्थिति नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में घायल एक पक्ष मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंचा था, जहां दूसरे पक्ष के 10 से 12 लोगों ने एकत्रित होकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और हमले में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

You Might Also Like

भाजपा महिला मोर्चा ने की हरक को चुनाव प्रबंधन समिति से हटाने की मांग

बाबा केदारनाथ अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में हुए विराजमान

भक्तों के अपार उत्साह के बीच ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे बाबा केदारनाथ

प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्पः धामी

चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 13, 2026 November 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बाबा केदारनाथ अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में हुए विराजमान बाबा केदारनाथ अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में हुए विराजमान
Next Article भाजपा महिला मोर्चा ने की हरक को चुनाव प्रबंधन समिति से हटाने की मांग भाजपा महिला मोर्चा ने की हरक को चुनाव प्रबंधन समिति से हटाने की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भाजपा महिला मोर्चा ने की हरक को चुनाव प्रबंधन समिति से हटाने की मांग
भाजपा महिला मोर्चा ने की हरक को चुनाव प्रबंधन समिति से हटाने की मांग
उत्तराखंड November 13, 2026
बाबा केदारनाथ अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में हुए विराजमान
बाबा केदारनाथ अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में हुए विराजमान
उत्तराखंड देश-विदेश November 13, 2026
भक्तों के अपार उत्साह के बीच ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे बाबा केदारनाथ
भक्तों के अपार उत्साह के बीच ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे बाबा केदारनाथ
उत्तराखंड November 13, 2026
प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्पः धामी
प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्पः धामी
उत्तराखंड November 13, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • भाजपा महिला मोर्चा ने की हरक को चुनाव प्रबंधन समिति से हटाने की मांग
  • अस्पताल में दिन दहाड़े व्यापारी के चाकूओं से गोदकर हत्या, चार अन्य घायल
  • बाबा केदारनाथ अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में हुए विराजमान
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?