By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: वीकेंड के बाद ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, फिल्म ने चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > वीकेंड के बाद ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, फिल्म ने चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
मनोरंजन

वीकेंड के बाद ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, फिल्म ने चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/21 at 11:42 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
वीकेंड के बाद ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, फिल्म ने चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
SHARE

अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है। बड़े स्टारकास्ट और हॉरर-कॉमेडी के मसाले के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआती दिनों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। हालांकि वीकेंड के बाद अब असली परीक्षा सोमवार को होती है, जहां फिल्मों की कमाई में अक्सर गिरावट देखी जाती है। ऐसे में सवाल है कि क्या अक्षय कुमार की यह फिल्म मंडे टेस्ट में टिक पाई?

भूत बंगला के चौथे दिन यानी पहले सोमवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को करीब 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 64.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अगर ओपनिंग की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, जबकि पेड प्रिव्यू से ही 3.75 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। दूसरे दिन शनिवार को कमाई में बड़ा उछाल आया और फिल्म ने करीब 19 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। रविवार को छुट्टी का फायदा मिला और कलेक्शन 23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लेकिन सोमवार को वीकडेज इफेक्ट साफ नजर आया और कमाई में गिरावट दर्ज की गई।

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त धुरंधर 2 और डकैत भी मौजूद हैं, लेकिन दोनों फिल्मों की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है। ‘धुरंधर 2’ एक महीने से ज्यादा समय से सिनेमाघरों में है और सोमवार को इसने करीब 98 लाख रुपये ही कमाए। वहीं ‘डकैत’ भी सीमित कमाई के साथ अब आखिरी दौर में पहुंच चुकी है और 11वें दिन लगभग 28 लाख रुपये का ही कारोबार कर पाई।

फिल्म की कहानी अर्जुन नाम के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंदन से अपने पुश्तैनी गांव मंगलपुर लौटता है। यहां उसका सामना एक रहस्यमयी महल से होता है, जहां अजीब घटनाएं और अनसुलझे राज धीरे-धीरे सामने आते हैं। कहानी में हॉरर और कॉमेडी का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है।

इस फिल्म की खास बात यह भी है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 14 साल बाद फिर साथ आई है। फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

(साभार)

You Might Also Like

‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर-टीजर रिलीज

सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई ‘भूत बंगला’, जानिए फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ हुआ रिलीज

‘भूत बंगला’ को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, फिल्म से हटाये गए कई सीन

‘धुरंधर द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 21, 2026 April 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुचारू यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध- महाराज राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुचारू यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध- महाराज
Next Article टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं डिटॉक्स वाटर, जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिए
हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं डिटॉक्स वाटर, जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिए
स्वास्थ्य April 21, 2026
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
उत्तराखंड April 21, 2026
राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुचारू यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध- महाराज
राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुचारू यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध- महाराज
उत्तराखंड April 21, 2026
विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
उत्तराखंड April 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं डिटॉक्स वाटर, जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिए
  • टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
  • वीकेंड के बाद ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, फिल्म ने चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?