By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, लोकसंस्कृति का प्रतीकः धामी  
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, लोकसंस्कृति का प्रतीकः धामी  
उत्तराखंडदेश-विदेश

बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, लोकसंस्कृति का प्रतीकः धामी  

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/23 at 7:17 PM
Janhitexpress
Share
6 Min Read
बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, लोकसंस्कृति का प्रतीकः धामी  
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
श्रीनगर को दी कई विकास योजनाओं की सौगात
श्रीनगर में 200 करोड़ की सीवर परियोजना, 650 करोड़ की लागत से एनआईटी निर्माण प्रगति पर
साइंस सिटी और देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की घोषणा
श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने ढोल-दमाऊं, पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना के तहत लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने सिलबट्टे से पहाड़ी नमक पीसकर स्थानीय परंपरा से भी जुड़ाव प्रदर्शित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। केदारखंड मंदिर माला मिशन, मानसखंड मंदिर माला मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव से संबंधित विशेष डाक आवरण तथा शाइनी कृष्ण उनियाल की पुस्तक ‘मां राजराजेश्वरी चालीसा’ का विमोचन किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में श्रीनगर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रचना बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, महापौर श्रीनगर आरती भंडारी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ अशोक जोशी, एसडीएम नूपुर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मातृशक्ति के मानदेय में वृद्धि, युवाओं को 36 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एवं नकल माफिया के विरुद्ध सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और पिछले पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए भी प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। सरकार विकास और विरासत के संकल्प के साथ उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए कार्य कर रही है।

श्रीनगर में विकास कार्यों को मिलेगी गति
मुख्यमंत्री ने श्रीनगर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि लगभग 200 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है, जबकि करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से एनआईटी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र में पैरामेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। नगर में आधुनिक बस स्टैंड एवं पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है तथा कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क के दो लेन चौड़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से आवागमन सुगम होगा और पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बेस अस्पताल श्रीनगर में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया गया है। वहीं, नगर निगम क्षेत्र में लगभग नौ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इन योजनाओं में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, सड़क एवं नाली निर्माण और पार्कों के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य शामिल हैं।

श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने श्रीनगर में यूकॉस्ट के माध्यम से साइंस सिटी विकसित करने तथा श्रीनगर नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण को स्वीकृति देने की बात भी कही। इसके साथ ही विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग एवं देवप्रयाग में आधुनिक घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण तथा धारी देवी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक घाट विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन के लिए सरकारी सहयोग प्रदान करने की भी घोषणा की।

You Might Also Like

 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी

अंकिता के परिजनों ने विनोद आर्य के खिलाफ दर्ज कराया मामला

घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में हड़कंप

आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 23, 2026 November 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद
Next Article घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में हड़कंप घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में हड़कंप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
उत्तराखंड November 23, 2026
मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी
मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी
उत्तराखंड November 23, 2026
अंकिता के परिजनों ने विनोद आर्य के खिलाफ दर्ज कराया मामला
अंकिता के परिजनों ने विनोद आर्य के खिलाफ दर्ज कराया मामला
उत्तराखंड November 23, 2026
घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में हड़कंप
घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में हड़कंप
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 23, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  •  कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
  • मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी
  • अंकिता के परिजनों ने विनोद आर्य के खिलाफ दर्ज कराया मामला
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?