By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: टेंट हाउस में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > टेंट हाउस में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
उत्तराखंड

टेंट हाउस में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/09 at 9:43 PM
Janhitexpress
Share
7 Min Read
टेंट हाउस में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SHARE

रुड़की। रविवार देर रात हरिद्वार रोड स्थित एक टेंट हाउस में  पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टेंट हाउस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से भारी संख्या में सामान जलकर राख हो गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि टेंट हाउस संचालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जलने का अनुमान है। हरिद्वार रोड पर स्थित शेरपुर निवासी विशवराम सैनी नक घर के पास ही टेंट हाउस है।बताया गया है कि रात करीब 12 बजे तक टेंट हाउस के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इसके बाद सभी कर्मचारी अपना काम खत्म कर घर चले गए। कर्मचारियों के जाने के कुछ समय बाद टीन शेड में आग लग गई।आशंका जताई जा रही है कि आसपास चलाए गए पटाखों की चिंगारी टीन शेड तक पहुंचने के कारण आग लगी। आग लगने के बाद टेंट हाउस से धुआं और लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर अफरातफरी मच गई।
आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग ने टेंट हाउस में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। विशेष रूप से टेंट के कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाली कुर्सियां, मेज, पर्दे, सीलिंग और अन्य सामग्री आग में जल गई।
त्योहारी सीजन में टेंट हाउस में बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। ऐसे में आग से नुकसान काफी अधिक होने की बात सामने आ रही है। नुकसान 10 लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन सामान का निरीक्षण करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

देर रात हुई मारपीट में किशोर की मौत
देहरादून। नेहरू काॅलोनी थाना क्षेत्र के सूरी चैक के समीप बीती  देर रात दोस्तों के बीच हुए विवाद में मारपीट के चलते एक किशोर की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मारपीट में कौन कौन शामिल थे। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
वहीं इस वारदात से इलाके में भी सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार अर्श को श्रेयस नाम का युवक अपने साथ दिवाली पार्टी में लेकर गया था। परिजनों का आरोप है कि पार्टी में पहले सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ देर बाद वहां मौजूद दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मृतक के परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान अर्श के साथ मौजूद युवकों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि अर्श की जान चली गई। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और घटना के समय मौके पर कितने युवक मौजूद थे, इसे लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना की जानकारी मिलते ही अर्श के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिस परिवार ने अपने बच्चे को दिवाली की खुशियों के बीच घर से बाहर भेजा था, उसे उसकी मौत की खबर ने गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों ने श्रेयस और उसके साथ मौजूद अन्य युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 15 साल के अर्श की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दिवाली पार्टी के दौरान ऐसा क्या हुआ कि दोस्तों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया। विवाद की असली वजह क्या थी और घटना के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था? फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की असली वजह और जिम्मेदार लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पीएसी रिक्रूट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रुद्रपुर। रविवार को 46वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण ले रहे एक रिक्रूट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है की पटाखा फटने से ऊपर रखे बर्तन का टुकड़ा तेज गति से युवक के शरीर में घुसकर आर-पार हो गया। हालांकि, शरीर पर बने छेद और चोट के निशान देखकर स्वजन ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इस मामले में परिजनों का कहना है कि चोट के निशान हादसे की बताई जा रही वजह से मेल नहीं खा रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच और मौत का सच सामने लाने की मांग को लेकर स्वजन उत्तराखंड पुलिस के पूर्व कांस्टेबल शेर सिंह के साथ रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग की।हरिद्वार जिले के बदरपुर पथरी निवासी मांगीराम का 22 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार 26 अप्रैल से 46वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। रविवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और स्वजन रुद्रपुर पहुंच गए।स्वजन का कहना है कि युवक के शरीर में बना छेद और चोट के निशान कई सवाल खड़े कर रहे हैं। यदि पटाखा फटने से बर्तन का टुकड़ा शरीर के आर-पार हुआ है तो चोट के निशान भी उसी अनुरूप होने चाहिए। उन्हें घटना की बताई जा रही परिस्थितियों पर संदेह है। परिवार ने घटनास्थल का निरीक्षण कराने की मांग भी की, ताकि वहां की परिस्थितियों को देखकर घटना की वास्तविकता समझी जा सके।
स्वजन ने कहा कि उन्हें पुलिस से कोई व्यक्तिगत शिकायत या मतभेद नहीं है, लेकिन मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। किसी भी तरह की आशंका को दूर करने के लिए सीबीआइ से जांच कराई जाए, जिससे मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके। उन्होंने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव सौंपने की मांग भी की। उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You Might Also Like

दून में 14 लाख की डकैती में गुप्तकाशी से दो और आरोपी गिरफ्तार

गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या में 34.8 फीसदी से अधिक की हुई बढ़ोतरी

छह माह के लिए बंद हुए गौरी माई मंदिर के कपाट

भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 9, 2026 November 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दनदहाड़े लूट में 24 घंटे में खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार दनदहाड़े लूट में 24 घंटे में खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

दून में 14 लाख की डकैती में गुप्तकाशी से दो और आरोपी गिरफ्तार
दून में 14 लाख की डकैती में गुप्तकाशी से दो और आरोपी गिरफ्तार
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 11, 2026
गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या में 34.8 फीसदी से अधिक की हुई बढ़ोतरी
गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या में 34.8 फीसदी से अधिक की हुई बढ़ोतरी
उत्तराखंड November 11, 2026
छह माह के लिए बंद हुए गौरी माई मंदिर के कपाट
छह माह के लिए बंद हुए गौरी माई मंदिर के कपाट
उत्तराखंड November 11, 2026
भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड November 11, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • दून में 14 लाख की डकैती में गुप्तकाशी से दो और आरोपी गिरफ्तार
  • गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या में 34.8 फीसदी से अधिक की हुई बढ़ोतरी
  • छह माह के लिए बंद हुए गौरी माई मंदिर के कपाट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?