By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: राजजात मानचित्र पर कुरुड़ व देवराला को अंकित करने को लेकर महाराज से मिला प्रतिनिधिमंडल
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > राजजात मानचित्र पर कुरुड़ व देवराला को अंकित करने को लेकर महाराज से मिला प्रतिनिधिमंडल
उत्तराखंड

राजजात मानचित्र पर कुरुड़ व देवराला को अंकित करने को लेकर महाराज से मिला प्रतिनिधिमंडल

Janhitexpress
Last updated: 2025/06/27 at 10:21 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
राजजात मानचित्र पर कुरुड़ व देवराला को अंकित करने को लेकर महाराज से मिला प्रतिनिधिमंडल
SHARE

देहरादून। मां नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ कुरुड़ मंदिर विकासखंड नंदानगर बड़ी नंदाजात-2026 आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी आवास पर मिला।

मां नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ कुरुड़ मंदिर विकासखंड नंदानगर बड़ी नंदाजात-2026 आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अपनी समस्याओं को लेकर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज से उनके सर्कुलर रोड स्थित निजी आवास पर मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें बताया कि शासन द्वारा श्री नंदादेवी राजजात यात्रा-2026 का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जिसमें राजा के प्रतिनिधि कांस्वा के कुंवर लोग इस परंपरा के तहत अपनी कुल देवी श्री नंदादेवी सिद्धपीठ कुरुड़ की डोली में पूजा और मनौती भेंट करने के लिए नौटी से चलकर नंदकेसरी में अपनी पूजा और मनौती भेंट करते हैं और कुरुड़ के गौड, ब्राह्मण बधाण के पुजारियों के हाथों से पूजा अर्चना होती है जो की एक पौराणिक परंपरा है। प्रतिवर्ष नंदादेवी राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ कुरुड़ से छोटी जात (लोकजात) व 12 वर्ष बाद बड़ी जात (राजजात) का आयोजन होता है।

प्रतिनिधि मंडल ने धर्मस्व मंत्री महाराज को अवगत करवाया कि हिमालयी महाकुंभ की तर्ज पर आयोजित इस राजजात में राजा की कुलदेवी सिद्धपीठ कुरुड़ व देवराला को मुख्य पड़ाव व राजजात के मानचित्र पर अंकित नहीं किया गया है। इसलिए इन पड़ावों को भी राजजात यात्रा मानचित्र में शामिल किया जाये। महाराज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पूरे मामले का परीक्षण करवाने के बाद इसका समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

प्रतिनिधि मंडल में “मां नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ कुरुड़ मंदिर विकासखंड नंदानगर बड़ी नंदाजात 2026 आयोजन समिति” के धनीराम गौड़, प्रकाश चंद गौड़, जनार्दन प्रसाद गौड़, राकेश चंद्र गौड़, अशोक प्रसाद गौड़, विपुल मैंदोली, जगत सिंह नेगी, रघुनाथ फरस्वाण, सुनील कोठियाल, मनीष नेगी, दीपक पंत, गंभीर रावत और विजेंद्र रावत शामिल थे।

You Might Also Like

देश की राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम- रेखा आर्या

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक

उत्तराखंड में खुलेंगे 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

चारधाम यात्रा 2026- श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, हेल्थ एडवाइजरी जारी

मुख्यमंत्री धामी से सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress June 27, 2025 June 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप का मेजबान बना देहरादून- रेखा आर्या देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप का मेजबान बना देहरादून- रेखा आर्या
Next Article हरिद्वार में परिवहन आरक्षियों की दीक्षांत परेड, 112 प्रशिक्षुओं ने ली शपथ हरिद्वार में परिवहन आरक्षियों की दीक्षांत परेड, 112 प्रशिक्षुओं ने ली शपथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छात्रों का इंतजार खत्म, सीबीएसई ने जारी किए 10वीं बोर्ड के नतीजे
छात्रों का इंतजार खत्म, सीबीएसई ने जारी किए 10वीं बोर्ड के नतीजे
देश-विदेश April 15, 2026
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 
खेल April 15, 2026
देश की राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम- रेखा आर्या
देश की राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम- रेखा आर्या
उत्तराखंड April 15, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक
उत्तराखंड April 15, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • छात्रों का इंतजार खत्म, सीबीएसई ने जारी किए 10वीं बोर्ड के नतीजे
  • आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 
  • देश की राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम- रेखा आर्या
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?