रुड़की: रुड़की से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक महिला ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने महिला को कूदता देख रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। आसपास के लोगों के मुताबिक महिला ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। जल पुलिस ने महिला को कूदता देख कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला।
फिलहाल महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। राहगीरों के मुताबिक महिला बुर्का पहने हुए थी।