By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए- अनुराग ठाकुर
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए- अनुराग ठाकुर
देश-विदेश

मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए- अनुराग ठाकुर

Janhitexpress
Last updated: 2024/05/22 at 10:49 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए- अनुराग ठाकुर
SHARE

शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने  हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़सर और कुटलैहड़ विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से अब तक रक्षा सौदों में दलाली खाने वाली कांग्रेस सेना पर ज्ञान ना हीं बाँटे तो बेहतर होगा। अच्छी सुविधाओं के लिए हमारे सैनिक तरसते रह गए और कांग्रेस दुश्मन देशों के एजेंडे पर भारतीय सेना को कमजोर करती रही। मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए हैं। कांग्रेस बताए कि वो चीन-पाकिस्तान की कठपुतली क्यों बनी रही?

अनुराग ठाकुर ने कहा”जिनके कंधों पर देश को सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी थी उन्हें अपने विदेशी मेहमानों और फ़िल्म स्टारों के साथ देश के बाहर जाकर छुट्टियाँ मनाने से ही फ़ुर्सत नहीं थी।जिस परिवार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रख कर देश के गौरव आईएनएस विराट युद्धपोत को अपनी छुट्टियाँ मनाने के लिए टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया देश उस परिवार को दोबारा सत्ता सौंपने का जोखिम कभी नहीं उठायेगा।पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी ने देश की सुरक्षा में तैनात युद्धपोत को अपने निजी उपयोग के लिए रिश्तेदारों के साथ 10 दिनों तक घूमने के लिए इस्तेमाल किया।राष्ट्रीय क्योंकि इस नेहरु-गांधी परिवार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कभी चिंता का विषय नहीं रहा इसलिए तब भी और अब भी इनकी गतिविधियाँ देश हित के प्रतिकूल ही रहीं”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि “ देश का बंटवारा हुए 75 वर्ष हो गए परंतु कांग्रेस के तार आज भी पाकिस्तान से परस्पर जुड़े हुए हैं। तभी तो कभी कांग्रेस वाले पाकिस्तान की गोद में बैठे मिलते हैं तो कभी पाकिस्तान वाले कांग्रेस की गोद में बैठे मिलते हैं। पांचवें चरण के मतदान से खबर आ रही है कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव हार रहे हैं लेकिन पाकिस्तान से उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है। इनका यह नेक्सस इस बात का उत्तर देता है कि आखिर कांग्रेस क्यों सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है। यह इस प्रश्न का भी उत्तर देता है कि आखिर कांग्रेस क्यों भारत से परमाणु हथियारों को खत्म करना चाहती है। एक ओर ये लोग भारतीय परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात करते हैं और दूसरी ओर हमें पाकिस्तान के एटम बम का डर दिखाते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि “मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे। हमने सेना की वर्षों पुरानी मांग, वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। अभी तक एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा हम हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों को दे चुके हैं। कांग्रेस ने तो अपने 10 वर्षों में सेना को एक भी बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं दिया। उनके दौर में सेना जरूरी साजो सामान के लिए तरसती थी। इन्होंने सैन्य सामानों में भी घोटाले किए। लेकिन मोदी  ने सेना को सभी अत्याधुनिक हथियार दिलाए। आज हमारी सेना के पास राफेल विमान से लेकर बुलेट प्रूफ जैकेट, आईएनएस विक्रांत से लेकर तेजस विमान और अग्नि मिसाइल हैं। हमने सिर्फ बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सड़के बनाई हैं। पिछले वर्ष देश में एक लाख करोड़ से ज्यादा रक्षा उत्पादन किया गया है। यही नहीं हमने नॉर्थ ईस्ट में लगभग 11 शांति समझौते किए हैं आज पूरे देश में नक्सली हथियार डाल रहे हैं।

You Might Also Like

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस जंगल में क्रैश, सात लोगों की दर्दनाक मौत

एआई समिट के दौरान यह प्रदर्शन अचानक नहीं, बल्कि पूरी योजना के तहत किया गया- संबित पात्रा

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान—एलियंस और UFO से जुड़ी फाइलें होंगी सार्वजनिक

अब AI कंटेंट पर लगाना होगा लेबल, भारत सरकार के नए नियम लागू

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 22, 2024 May 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड: यहां ट्रक और सूमो में जोरदार भिड़ंत, हादसे में 10 लोग घायल उत्तराखंड: यहां ट्रक और सूमो में जोरदार भिड़ंत, हादसे में 10 लोग घायल
Next Article एफपीपीसीए नियम के तहत बिजली के बिल में छह पैसे प्रति यूनिट की होगी बढ़ोतरी एफपीपीसीए नियम के तहत बिजली के बिल में छह पैसे प्रति यूनिट की होगी बढ़ोतरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
उत्तराखंड February 25, 2026
जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
उत्तराखंड February 25, 2026
खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड February 25, 2026
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
देश-विदेश February 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
  • जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
  • खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?