By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: हरिद्वार: लिव-इन पार्टनर ने की थी महिला की हत्या, 5 माह के बच्चे को मंदिर में छोड़ा, ऐसे हुआ खुलासा
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > हरिद्वार: लिव-इन पार्टनर ने की थी महिला की हत्या, 5 माह के बच्चे को मंदिर में छोड़ा, ऐसे हुआ खुलासा
crimeउत्तराखंड

हरिद्वार: लिव-इन पार्टनर ने की थी महिला की हत्या, 5 माह के बच्चे को मंदिर में छोड़ा, ऐसे हुआ खुलासा

Janhitexpress
Last updated: 2024/05/21 at 12:13 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
हरिद्वार: लिव-इन पार्टनर ने की थी महिला की हत्या, 5 माह के बच्चे को मंदिर में छोड़ा, ऐसे हुआ खुलासा
SHARE

हरिद्वार: हरिद्वार में मधुबनी बिहार की महिला पूजा मिश्रा की हत्या उसी के लिव-इन पार्टनर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने यूपीआई आईडी की मदद से सुराग जुटाते हुए आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली।

जांच में यह भी पता चला की हत्या के बाद आरोपित दंपती ने महिला के पांच माह के बच्चे को मानेसर मंदिर गुरुग्राम में छोड़ दिया था। वहां उनके खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 16 मई को मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग से लगभग 100 मीटर आगे हिल बाई पास की तरफ महिला का शव खाई में मिला था। पुलिस कर्मियों और आमजन ने मिलकर शव को बाहर निकाला था। एक मोबाइल नंबर का पता चलने पर पुलिस ने उससे संपर्क किया और युवती की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी। बात करने वाले शख्स ने अपना नाम मोनू कुमार बताया और बताया कि महिला उसकी पत्नी थी। जिसका नाम पूजा पुत्री विजय मिश्रा निवासी धनसिया मधुबनी बिहार है। युवक ने बताया कि वह दो साल पहले भाग गयी थी।

महिला को न्याय दिलाने के लिए पुलिस ने खुद ही वादी बनाकर मुकदमा दर्ज कराया और शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों ने मनसा देवी को आने जाने वाले सीसीटीवी कैमरों को गहनता से अवलोकन किया। कैमरे देखने पर महिला के साथ एक पुरूष, महिला व एक बच्चा दिखाई दिया। लेकिन वापसी के समय संदिग्ध पुरूष, महिला और बच्चे के साथ पूजा मौजूद नही थी।

हाथी पुल के पास चाय की दुकान के मालिक ने पुलिस को संदिग्ध के गुगल पे से भुगतान करने की जानकारी देते हुए यूपीआई आईडी उपलब्ध करायी गई। इसी आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी रखते मुखबिर की मदद से रोशन कुमार कामत व उसकी पत्नी खुशबु निवासी कामत हाल निवासी खांडसा गुरुग्राम हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि दो साल पहले मधुबनी बिहार से भागकर हरियाणा आई पूजा आरोपी रोशन के साथ लिव इन में रहने लगी। कुछ समय बाद रोशन की शादी खुशबु से हो गई। पति के अवैध संबंधों की जानकारी होने पर खुशबु ने एतराज जताया। इस बात पर अक्सर रोशन और पूजा के बीच झगड़े होने लगे। इस बीच जब तीनों बच्चे सहित घूमने और मनसा देवी दर्शन के लिए हरिद्वार आये। एक बार फिर रोशन और पूजा के बीच झगड़ा होता देख खूशबू बच्चे को लेकर आगे चली गयी। इस बीच रोशन ने गला दबा कर पूजा की हत्या कर दी और शव को नीचे खाई मे फेंक दिया। इसके बाद दोनों पूजा के बच्चे के साथ वापस गुरूग्राम भाग गए और पूजा के पांच महीने के बच्चे को मानेसर मंदिर में छोड़कर भाग गए। वहां बालक मिलने पर हरियाणा पुलिस ने अज्ञात में आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 7 में मुकदमा दर्ज किया।

एसएसपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल और शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा मौजूद रहे।

You Might Also Like

वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव

सेब काश्तकारों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए ₹29.25 करोड़

चमोली में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिरी कार, पूर्व सैनिक की मौत

उत्तराखंड में SIR को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

मातृशक्ति का सम्मान और अधिकार, राष्ट्र की उन्नति का आधार- जगद्गुरु शंकराचार्य, स्वामी राजराजेश्वरम

TAGGED: crime, death, haridwar, murder

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 21, 2024 May 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को छोड़ रही पीछे – मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को छोड़ रही पीछे – मुख्यमंत्री धामी
Next Article लू से जिंदगी की जंग हार जाते हैं डेढ़ लाख से अधिक लोग लू से जिंदगी की जंग हार जाते हैं डेढ़ लाख से अधिक लोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी
बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी
देश-विदेश March 21, 2026
वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव
वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव
उत्तराखंड March 21, 2026
क्या आपके शरीर में भी हो रही है खून की कमी? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें
क्या आपके शरीर में भी हो रही है खून की कमी? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें
स्वास्थ्य March 21, 2026
सेब काश्तकारों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए ₹29.25 करोड़
सेब काश्तकारों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए ₹29.25 करोड़
उत्तराखंड March 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी
  • वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव
  • क्या आपके शरीर में भी हो रही है खून की कमी? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?