खटीमा: खटीमा चटिया फार्म में मुख्यमंत्री धामी के सभास्थल के लिए जा रही एक बस बिगराबाग चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब 22 बच्चे घायल हो गए। घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी हालात सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घायल बच्चों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
वही सड़क दुर्घटना के बाबत मीडिया को जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक बी पी सिंह ने मीडिया को बताया की बिगराबाग बाईपास पर एक सीमेंट से भरे ट्रक व बस के मध्य हुई। जिसमे कुल बीस घायल नागरिक अस्पताल लाए गए है। फिलहाल नागरिक अस्पताल के चिकित्सक टीम द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।सभी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।लेकिन भर्ती सभी घायलों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।