खटीमा: खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह की सैर के दौरान स्थानीय जनता से भेंट की। सीएम ने उनका हाल चाल पूछा और बड़े बुजुर्गों तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रणाम व राम-राम पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह भी किया। बता दें कि पीएम मोदी ने ऋषिकेश में आयोजित जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़े बुजुर्गों तक उनकी राम-राम पंहुचाने का अनुरोध किया था।
"मोदी ज्यू ले सभै लीजि राम-राम कै रा……..सभै लोगों क घर-घर तक मोदी ज्यू क प्रणाम…….सभै देवी-देवता लीजि मोदी ज्यू की राम-राम !"
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड की धरती से किए गए आह्वान पर आज प्रातः काल खटीमा में देवतुल्य जनता से भेंट कर… pic.twitter.com/n0W06ROSat
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) April 12, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी पार्टी कार्यकर्ताओं को कोई कार्य सौंपते हैं तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अगुवाई करके उस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में जुट जाते हैं। बीते गुरुवार को ऋषिकेश में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत अनुरोध किया था। वो अनुरोध था कि घर-घर जाकर बड़े बुजुर्गों को मोदी जी का प्रणाम और राम-राम कहना।
प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा था कि बड़ों का अशीर्वाद मेरे लिए ऊर्जा है। साथ ही नवरात्र का पर्व चल रहा है, उत्तराखंड में देवी-देवताओं की महिमा होती है। अपने-अपने क्षेत्र के देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर शीश नवा कर मेरी तरफ से प्रणाम करना है।