By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: उत्तराखंड: यहां गधेरे में मिला 51 दिन से लापता छात्र का सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > उत्तराखंड: यहां गधेरे में मिला 51 दिन से लापता छात्र का सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप
crimeउत्तराखंड

उत्तराखंड: यहां गधेरे में मिला 51 दिन से लापता छात्र का सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप

Janhitexpress
Last updated: 2024/04/10 at 6:29 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
उत्तराखंड: यहां गधेरे में मिला 51 दिन से लापता छात्र का सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप
SHARE

नैनीताल: नैनीताल जिले के काठगोदाम क्षेत्र से 51 दिन पहले एक छात्र लापता हो गया था। बीते दिन छात्र का सड़ा-गला शव शीतला देवी मंदिर के पास गधेरे से बरामद हुआ है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से ग्राम पोखरी, पुटगांव, तहसील धारी निवासी सुभाष चंद्र दुम्का का बेटा भाष्कर (15) शिवपुरी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में अपने फूफा मोहन सनवाल के घर पर रहता था। यहां पर रहकर वो पढ़ाई करता था। भाष्कर आवास विकास में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नवीं में पढ़ता था।

17 फरवरी को वो स्कूल के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद से वो अपने घर नहीं लौटा। घर ना लौटने पर देर शाम तक परिवारजन उनकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जिसमें छात्र अंतिम बार शीतला मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दिया। लेकिन उसके बाद भी उसको ढूंढा नहीं जा सका। लापता होने के 51 दिन बाद जंगल में घास काटने गई महिला ने गधेरे में किशोर का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त भाष्कर के रूप में हुई है।

छात्र के ताऊ चंद्र दत्त दुम्का व चाचा विवेक दुम्का ने इस मामले की जांच में पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनके बच्चे को ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके साथ ही परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने छात्र को ढूंढ रहे दमुवाढूंगा चौकी इंचार्ज को भी जांच टीम से हटा दिया था। परिजनों का कहना है कि दो सिपाही के भरोसे हमारे बच्चे को ढूंढा जा रहा था। इसके साथ ही परिजनों ने छात्र के साथ अंतिम बार दिखे दो बच्चों पर भी हत्या का शक जताया था।

You Might Also Like

शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा- सीएम

वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव

सेब काश्तकारों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए ₹29.25 करोड़

चमोली में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिरी कार, पूर्व सैनिक की मौत

उत्तराखंड में SIR को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

TAGGED: crime, dead body, haldwani, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 10, 2024 April 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड में डेढ़ सौ से अधिक बूथों को दिव्यांग व महिलाएं करेंगी हैंडल  उत्तराखण्ड में डेढ़ सौ से अधिक बूथों को दिव्यांग व महिलाएं करेंगी हैंडल 
Next Article राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘श्रीकांत’ का पहला लुक आया सामने राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘श्रीकांत’ का पहला लुक आया सामने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत को राहत, अमेरिका से मंगलूरू पहुंचा एलपीजी कार्गो जहाज
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत को राहत, अमेरिका से मंगलूरू पहुंचा एलपीजी कार्गो जहाज
देश-विदेश March 23, 2026
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, चार दिन में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, चार दिन में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा
मनोरंजन March 23, 2026
शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा- सीएम
शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा- सीएम
उत्तराखंड March 23, 2026
बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी
बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी
देश-विदेश March 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत को राहत, अमेरिका से मंगलूरू पहुंचा एलपीजी कार्गो जहाज
  • ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, चार दिन में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा
  • शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा- सीएम
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?