By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट
उत्तराखंड

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/26 at 7:29 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट
SHARE

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकताः बलजीत सोनी
अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान एवं प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण को सुदृढ़ करने के लिए मिलकर करेंगे कार्य-गगनदीप सिंह बेदी

देहरादून। उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह बेदी ने उपाध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके उपरांत उन्होंने अधोईवाला स्थित अल्पसंख्यक कल्याण भवन में आयोग के कार्यालय पहुंचकर आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गगनदीप सिंह बेदी ने उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखण्ड सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश में सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं समरसता को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भी भेंट कर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पाया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण एवं विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण और रोजगारपरक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना, अल्पसंख्यक क्षेत्र विकास योजना, विकास निधि, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, मेधावी बालिकाओं के लिए योजना तथा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना प्रमुख हैं। इन योजनाओं के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आयोग का निरंतर प्रयास रहेगा कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित अनुश्रवण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि पात्र व्यक्ति किसी भी दशा में योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बलजीत सोनी को आयोग का अध्यक्ष तथा गगनदीप सिंह बेदी को उपाध्यक्ष नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आयोग अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण, विकास एवं अधिकारों के संरक्षण की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय में नियुक्तियों को लेकर विशेष उत्साह एवं हर्ष का माहौल रहा।

You Might Also Like

कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल

पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांडः एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने खुद पहुँचे विनोद आर्य

संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं

भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षरों को सौपने के लिए कांग्रेस ने किया लोकभवन मार्च

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 26, 2026 November 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल
कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल
उत्तराखंड देश-विदेश November 26, 2026
पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार
पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड November 26, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांडः एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने खुद पहुँचे विनोद आर्य
अंकिता भंडारी हत्याकांडः एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने खुद पहुँचे विनोद आर्य
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 26, 2026
संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं
संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड November 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट
  • कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल
  • पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?