By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षरों को सौपने के लिए कांग्रेस ने किया लोकभवन मार्च
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षरों को सौपने के लिए कांग्रेस ने किया लोकभवन मार्च
उत्तराखंड

भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षरों को सौपने के लिए कांग्रेस ने किया लोकभवन मार्च

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/26 at 7:14 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षरों को सौपने के लिए कांग्रेस ने किया लोकभवन मार्च
SHARE

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में संविधान रक्षा मार्च निकाला गया

देहरादून। भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिससे एकत्र हस्ताक्षरों को सौंपने कांग्रेस ने लोकभवन तक मार्च किया। कांग्रेस ने इस मार्च को संविधान बचाओ मार्च नाम दिया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में संविधान रक्षा मार्च निकाला गया। प्रदेश भर से देहरादून पहुंचे कांग्रेसियों को हाथी बड़कला में बैरिकैडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर युक्त बैनर और पोस्टर्स की पोटली गले में लटका कर प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। भ्रष्टाचार के खिलाफ और संविधान की मूल भावना का अपमान करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बैरिकेडिंग के निकट काफी देर तक पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की होती रही।
कुमारी सैलजा ने कांग्रेस जनों को संविधान की रक्षा की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा प्रदेश में संवैधानिक मूल्यों और अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से राज्य के लाखों लोगों की पीड़ा और आक्रोश को एकत्रित किया गया है। जिसे लोक भवन के माध्यम से संवैधानिक प्रमुख तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी का यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कुमारी सैलजा ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ी है। इसी तरह कांग्रेस भविष्य में भी लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई लड़ती रहेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां अपराध चरम सीमा पर है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा संविधान ने जो मौलिक अधिकार और कर्तव्य हमें दिए हैं, उसको महान जनता से छीना जा रहा है।
इससे पहले प्रदेश भर से भारी संख्या में कांग्रेस जन पार्टी मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा राज्य भर से संकलित किए गए हस्ताक्षरों को आज कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा है।
गणेश गोदियाल ने कहा पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता लोक भवन मार्च में शामिल रहे। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा भाजपा के मंत्रियों के कथित भ्रष्टाचार को लेकर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया धामी सरकार ऐसे मंत्रियों पर कार्रवाई करने की इजाजत नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भी लोगों में खासी नाराजगी है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने लोक भवन तक मार्च निकाला है।

You Might Also Like

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट

कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल

पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांडः एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने खुद पहुँचे विनोद आर्य

संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 26, 2026 November 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article युवाओं को रोजगार मिलना और महिला सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता रहीः सीएम युवाओं को रोजगार मिलना और महिला सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता रहीः सीएम
Next Article संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट
अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट
उत्तराखंड November 26, 2026
कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल
कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल
उत्तराखंड देश-विदेश November 26, 2026
पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार
पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड November 26, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांडः एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने खुद पहुँचे विनोद आर्य
अंकिता भंडारी हत्याकांडः एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने खुद पहुँचे विनोद आर्य
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट
  • कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल
  • पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?