By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में हड़कंप
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में हड़कंप
crimeउत्तराखंडदेश-विदेश

घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में हड़कंप

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/23 at 7:23 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में हड़कंप
SHARE

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर
तीन बाइकों पर सवार होकर छह युवक गांव में पहुंचे और सीधे मुख्तार सिंह के घर में घुस गए
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहमे

हरिद्वार। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। गोलीबारी में 60 वर्षीय मुख्तार सिंह और उनके 30 वर्षीय पुत्र सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी यूपी की ओर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार गांव में उस समय लोग अपने-अपने दिनचर्या कामों में व्यस्त थे। तभी तीन बाइकों पर छह युवक गांव में पहुंचे और सीधे मुख्तार सिंह के घर में घुस गए। आरोप है कि बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के पिता-पुत्र पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात अभय सिंह और लक्सर सीओ वीरेंद्र सिंह नेगी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
घटनास्थल उत्तर प्रदेश क्षेत्र में होने के कारण पुरकाजी थाना पुलिस को सूचना दी गई। यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की वजह क्या थी और आरोपियों की पहचान क्या है। पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दोहरा हत्याकांड के बाद से गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरिद्वार के, एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर से सटे सीमावर्ती इलाके में यह घटना घटी है। सूचना मिलते ही स्वयं, लक्सर सीओ और खानपुर थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचा। घटनास्थल यूपी क्षेत्र में है, इसलिए पुरकाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस मामले में हमारी तरफ से यूपी पुलिस को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

You Might Also Like

 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी

अंकिता के परिजनों ने विनोद आर्य के खिलाफ दर्ज कराया मामला

बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, लोकसंस्कृति का प्रतीकः धामी  

आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 23, 2026 November 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, लोकसंस्कृति का प्रतीकः धामी   बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, लोकसंस्कृति का प्रतीकः धामी  
Next Article अंकिता के परिजनों ने विनोद आर्य के खिलाफ दर्ज कराया मामला अंकिता के परिजनों ने विनोद आर्य के खिलाफ दर्ज कराया मामला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
उत्तराखंड November 23, 2026
मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी
मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी
उत्तराखंड November 23, 2026
अंकिता के परिजनों ने विनोद आर्य के खिलाफ दर्ज कराया मामला
अंकिता के परिजनों ने विनोद आर्य के खिलाफ दर्ज कराया मामला
उत्तराखंड November 23, 2026
बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, लोकसंस्कृति का प्रतीकः धामी  
बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, लोकसंस्कृति का प्रतीकः धामी  
उत्तराखंड देश-विदेश November 23, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  •  कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
  • मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी
  • अंकिता के परिजनों ने विनोद आर्य के खिलाफ दर्ज कराया मामला
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?