By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सीएम योगी की मां का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सीएम योगी की मां का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
उत्तराखंड

सीएम योगी की मां का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/21 at 6:00 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
सीएम योगी की मां का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
SHARE

सबसे छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के नेताओं और साधु-संतों का भारी जमावड़ा देखने को मिला
सीएम योगी मां को कंधा देते हुए भावुक नजर आए

हरिद्वार। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट श्मशान पर संपन्न हो गया। करीब 12.30 बजे उनके पार्थिव शरीर को चार पुत्रों में सबसे छोटे महेंद्र सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इससे पहले अंतिम यात्रा पैतृक गांव पंचूर से सुबह 8.50 बजे शुरू होकर हरिद्वार चंडी घाट श्मशान के लिए निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग, स्थानीय और प्रदेश के नेता शामिल रहे।
अंतिम यात्रा 11.40 बजे श्मशान घाट पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के नेताओं और साधु-संतों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया है। इस समय नेताओं और साधु-संतों ने सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद भी इस दौरान गांव से ही अंतिम यात्रा में शामिल रहे। सीएम योगी मां को कंधा देते हुए भावुक नजर आए। बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिला स्थित योगी जी के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार पहुंचने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगता है। इसलिए करीब 11.40 बजे अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान पर पहुंची। इधर हरिद्वार जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार स्थल पर भीड़ और वीआईपी के पहुंचने के चलते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण सहित हरिद्वार के स्थानीय नेता और उत्तराखंड भाजपा के नेताओं के साथ ही उत्तर प्रदेश के नेताओं का भी हरिद्वार चंडी घाट श्मशान पर पहुंचना जारी है।
हरिद्वार चंडीघाट पर अखिल भारतीय परिषद (निरंजनी) एवं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज, श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (महानिर्वाणी) के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज भी मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा कई सांसद व विधायक व प्रदेश के पदाधिकारी चंडीघाट पहुंचे हैं।

श्मशान घाट पर वीवीआईपी के बीच खुद व्यवस्था संभालने लगे सीएम धामी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई बड़े वीवीआईपी और राजनीतिक हस्तियां हरिद्वार नमामि गंगे घाट पहुंचीं। सैकड़ों की संख्या में लोग घाट पर मौजूद है। भारी भरकम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पुलिस और प्रशासन की टीमें भीड़ को नियंत्रित करने में असफल दिखी। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने भीड़ का दबाव बढ़ता देख खुद व्यवस्था संभाली और भीड़ को व्यवस्थित करने में जुट गए। वह खुद लोगों के बीच पहुंचकर रास्ता बनवाते नजर आए।

क्या एक संत मां की अंतिम विदाई में कंधा दे सकता है, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा
अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए योगी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। योगी संत समाज से आते हैं, नाथ संप्रदाय में क्या परिजनों को कंधा दिया जा सकता है। इस बारे में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी ने कहा कि, वो (योगी आदित्यनाथ) भी एक बेटे है। शंकराचार्य ने भी अपनी मां को कंधा दिया था और अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

You Might Also Like

नैनीताल डीएम ने बैठक में अधिकारियों को लताड़ा

संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत

उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज

सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दो लूटेरे गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 21, 2026 November 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दो लूटेरे गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद दो लूटेरे गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद
Next Article सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

नैनीताल डीएम ने बैठक में अधिकारियों को लताड़ा
नैनीताल डीएम ने बैठक में अधिकारियों को लताड़ा
उत्तराखंड November 21, 2026
संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत
संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत
उत्तराखंड November 21, 2026
उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज
उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज
उत्तराखंड November 21, 2026
सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड November 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • नैनीताल डीएम ने बैठक में अधिकारियों को लताड़ा
  • संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत
  • उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?