By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद
उत्तराखंडदेश-विदेश

अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/17 at 7:32 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद
SHARE

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विनोद आर्या के घर के बाहर प्रदर्शन

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े चौट को सार्वजनिक किए जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने पूर्व दर्जाधारी मंत्री विनोद आर्या के घर के लिए कूच किया। एक दिन पहले ही पहाड़ी महासभा की ओर से नगर कोतवाली पुलिस को विनोद आर्या के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए विनोद आर्या के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
मंगलवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने विनोद आर्या के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घर की ओर जाने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। विनोद आर्या के घर की ओर जाने के दौरान सड़क पर धक्का मुक्की की स्थिति भी बन गई। इसी दौरान ज्योति रौतेला समेत कांग्रेस की कुछ कार्यकर्ता सड़क पर गिर गईं। इसके बाद मौके पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योती रौतेला ने कहा कि विनोद आर्या ने चौट सार्वजनिक करके अंकिता भंडारी का चरित्र हनन किया है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विनोद आर्या का बेटा अंकिता भंडारी के साथ दुर्व्यवहार और हत्या की वारदात को अंजाम देता है। दूसरी तरफ विनोद आर्या बेटे को मासूम बता रहा है। कोर्ट में मामला होने के बाद विनोद आर्या ने चौट सार्वजनिक कर निजता को भंग किया है। ऐसे लोगों को बिल्कुल भी माफ नहीं किया जा सकता। विनोद आर्या की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
बता दें कि, रविवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य दोषी पुलकित आर्या के पिता विनोद आर्या हाल ही में मीडिया के सामने आए थे और उन्होंने मामले से जुड़ी चौट सार्वजनिक की थी। चौट सामने आने के बाद मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। पहाड़ी महासभा ने इसी मामले को लेकर एक दिन पहले नगर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी क्रम में मंगलवार को विनोद आर्या के आवास के बाहर पुलिस की तैनाती और महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद अंकिता प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

You Might Also Like

भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी

देर रात बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार की मौत छह की हालत गंभीर

भीषण हादसाः पुल से अनियंत्रित होकर गधेरे में गिरी बस, 9 की मौत,26 घायल

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना के पुराने वीडियो को गलत कैप्शन के साथ वायरल करने पर मामला दर्ज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 17, 2026 November 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी
Next Article भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
crime उत्तराखंड November 17, 2026
दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी
दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी
उत्तराखंड स्वास्थ्य November 17, 2026
देर रात बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार की मौत छह की हालत गंभीर
देर रात बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार की मौत छह की हालत गंभीर
उत्तराखंड November 17, 2026
भीषण हादसाः पुल से अनियंत्रित होकर गधेरे में गिरी बस, 9 की मौत,26 घायल
भीषण हादसाः पुल से अनियंत्रित होकर गधेरे में गिरी बस, 9 की मौत,26 घायल
उत्तराखंड देश-विदेश November 17, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद
  • दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?