By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई
उत्तराखंड

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/09 at 9:45 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई
SHARE

हरिद्वार। सोमवार को सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हरकी पैड़ी समेत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
सोमवार तड़के सोमवती अमावस्या के चलते देश के अलग अलग राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। सूर्योदय के साथ घाटों पर भीड़ और बढ़ती चली गई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद घाटों पर पूजा अर्चना और दान पुण्य किया। कई श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की शांति के लिए गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान भी किए। धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान, दान पुण्य और पितृ पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगा में स्नान कर रहे हैं। हरकी पैड़ी के अलावा आसपास के अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को पढ़ने वाली अमावस्या पर किया गया दन अक्षय हो जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान और पिंडदान करने से पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। उदया तिथि में सोमवती का स्नान पर्व पड़ने पर विशेष संयोग माना जाता है, इस संयोग के लिए तो भीष्म पितामह ने भी अपने प्राण नहीं त्यागे थे। इसलिए आज के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्यफल की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की गई। पूरे मेला क्षेत्र को 02 सुपर जोन, 14 जोन और 44 सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया। हरकी पैड़ी और प्रमुख स्नान घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गयी। भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को दूसरे घाटों की ओर भेजने की व्यवस्था भी की गई।

You Might Also Like

परिसंपत्ति बंटवारे के लिए जल्द उत्तर प्रदेश जाएंगे मुख्यमंत्री धामी और मंत्री महाराज

कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऋषिकेश में 50 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा

धामी ने 36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कल बंद होंगे केदारनाथ के कपाट, धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 9, 2026 November 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टेंट हाउस में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक टेंट हाउस में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Next Article सीएम धामी ने दी राज्य के शहीद आन्दोलनकारियों को श्रद्धाजंलि सीएम धामी ने दी राज्य के शहीद आन्दोलनकारियों को श्रद्धाजंलि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

परिसंपत्ति बंटवारे के लिए जल्द उत्तर प्रदेश जाएंगे मुख्यमंत्री धामी और मंत्री महाराज
परिसंपत्ति बंटवारे के लिए जल्द उत्तर प्रदेश जाएंगे मुख्यमंत्री धामी और मंत्री महाराज
उत्तराखंड देश-विदेश November 10, 2026
कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तराखंड November 10, 2026
ऋषिकेश में 50 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा
ऋषिकेश में 50 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा
crime उत्तराखंड November 10, 2026
धामी ने 36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
धामी ने 36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखंड November 10, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • परिसंपत्ति बंटवारे के लिए जल्द उत्तर प्रदेश जाएंगे मुख्यमंत्री धामी और मंत्री महाराज
  • कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • ऋषिकेश में 50 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?