By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: श्रीराम फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > श्रीराम फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका
उत्तराखंडदेश-विदेश

श्रीराम फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/03 at 8:11 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
श्रीराम फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका
SHARE

हरिद्वार। रुड़की में सोमवार देर रात देर रात श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया था।
आग की लपेट देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी शख्स में दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद रात की सांस ली गई, गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।जानकारी के मुताबिक फायर स्टेशन रुड़की को यानी मोबाइल डाटा टर्मिनल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गंगनहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मालवीय चैक के पास स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में भीषण आग लगी हुई है। कार्यालय से काफी मात्रा में घना धुआं निकल रहा है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
इस सूचना पर तत्काल दमकल कर्मियों की टीम टर्नआउट मिनी प्रेशर वैन के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर टीम ने देखा कि प्रथम तल स्थित कार्यालय में भीषण आग और घना धुआं निकल रहा है। इसके बाद अग्निशमन दल द्वारा तत्काल होज रील के माध्यम से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई।
वहीं, आग की लपटे देखते हुए दमकल कर्मियों ने अतिरिक्त अग्निशमन वाहन फायर टेंडर की मांग की, जिसके बाद अन्य फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद  द्वारा पम्पिंग कर एक होज लाइन बिछाई गई, जिसके माध्यम से प्रथम तल स्थित कार्यालय में लगी आग पर लगातार पानी डालकर उसे काबू किया गया।
साथ ही दमकल कर्मियों द्वारा आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए जले हुए सामान को उलट-पलट कर जांच की गई और अंदर छिपी हुई चिंगारियों व सुलगते हुए पदार्थों को पानी डालकर बुझाया गया। इस दौरान बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर भी काफी मात्रा में धुआं पाया गया, लेकिन वहां पर आग नहीं लगी थी।

अग्निशमन विभाग की तत्काल और प्रभावी कार्रवाई से न सिर्फ आग पर काबू पाया गया, बल्कि उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोका गया। दमकल विभाग के फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि उनकी टीम को बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. अभी नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

You Might Also Like

 मेयर की कुर्सी पर बैठने वाला युवक पुलिस हिरासत में

मोबाइल टावर से चोरी केबल के साथ महिला गिरफ्तार

खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः धामी

पूर्व विधायक के वाहन ने मारी टक्कर,युवक घायल

28 दिन के आंदोलन के बाद सीएचसी ऊखीमठ को मिला फिजिशियन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 3, 2026 November 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मोबाइल टावर से चोरी केबल के साथ महिला गिरफ्तार मोबाइल टावर से चोरी केबल के साथ महिला गिरफ्तार
Next Article  मेयर की कुर्सी पर बैठने वाला युवक पुलिस हिरासत में  मेयर की कुर्सी पर बैठने वाला युवक पुलिस हिरासत में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

 मेयर की कुर्सी पर बैठने वाला युवक पुलिस हिरासत में
 मेयर की कुर्सी पर बैठने वाला युवक पुलिस हिरासत में
उत्तराखंड देश-विदेश November 3, 2026
मोबाइल टावर से चोरी केबल के साथ महिला गिरफ्तार
मोबाइल टावर से चोरी केबल के साथ महिला गिरफ्तार
crime उत्तराखंड November 3, 2026
खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः धामी
खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः धामी
उत्तराखंड November 3, 2026
पूर्व विधायक के वाहन ने मारी टक्कर,युवक घायल
पूर्व विधायक के वाहन ने मारी टक्कर,युवक घायल
उत्तराखंड देश-विदेश November 3, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  •  मेयर की कुर्सी पर बैठने वाला युवक पुलिस हिरासत में
  • श्रीराम फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका
  • मोबाइल टावर से चोरी केबल के साथ महिला गिरफ्तार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?