By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: समान कार्य के लिए समान वेतनमान की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने किया सांकेतिक धरना
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > समान कार्य के लिए समान वेतनमान की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने किया सांकेतिक धरना
उत्तराखंड

समान कार्य के लिए समान वेतनमान की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने किया सांकेतिक धरना

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/01 at 6:56 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
समान कार्य के लिए समान वेतनमान की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने किया सांकेतिक धरना
SHARE

टिहरी। रानीचैरी स्थित उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में उपनल और संविदा कर्मचारियों का आक्रोश देखने को मिला है। समान कार्य के लिए समान वेतन और बढ़े हुए मानदेय की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना दिया। इतना ही नहीं, कर्मचारियों ने धरना स्थल पर भीख मांगकर अपनी आर्थिक स्थिति का दर्द भी बयां किया। कर्मचारियों का आरोप है कि दीपावली जैसे त्योहार पर भी उन्हें वेतन नहीं मिला। वहीं विश्वविद्यालय के डीन का कहना है कि वेतन निर्धारण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी स्वीकृति और बजट का इंतजार है। उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, रानीचैरी में उपनल और संविदा कर्मचारियों का आक्रोश सामने आया है। लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग पूरी नहीं होने और वेतन संबंधी समस्याओं से नाराज कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने भीख मांगकर अपनी आर्थिक स्थिति का दर्द बयां किया. शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से विश्वविद्यालय में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वेतन की कमी के चलते उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर भीख मांगकर अपना विरोध जताया और शासन को अपनी आर्थिक परिस्थितियों से अवगत कराने की कोशिश की। कर्मचारियों ने बताया कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर भी वेतन नहीं मिलने से उनके परिवारों में निराशा और असंतोष है। उनका कहना है कि कई महीने पहले उनसे एग्रीमेंट और बॉन्ड भरवा लिए गए, लेकिन इसके बावजूद बढ़ा हुआ मानदेय नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों, शासनादेशों और लागू नियमों के अनुसार समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की है। वहीं इस मामले में जब विश्वविद्यालय के डीन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में विश्वविद्यालय स्तर पर कर्मचारियों के पदों और पात्रता के अनुसार वेतन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। लेकिन शासन स्तर से अभी तक स्वीकृति और बजट उपलब्ध नहीं हुआ है।
डीन के अनुसार, कुछ कर्मचारी फिलहाल उपनल के माध्यम से मिलने वाला वेतन लेने को तैयार हैं, जबकि अधिकांश कर्मचारी बढ़े हुए मानदेय की मांग कर रहे हैं। शासन से व्यक्ति विशेष के नाम पर स्वीकृति मिलने के बाद ही बढ़ा हुआ मानदेय दिया जा सकेगा।

You Might Also Like

मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर पर लगी गोली,गिरफ्तार

आजादी के बाद पहली बार सीपू गांव में पहुंचा वाहन, खुशी से झूम उठे ग्रामीण

केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी

घायल हाथी का उपचार कर उसे उसके झुंड से मिलाया

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांतिदल ने  किए प्रत्याशी घोषित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 1, 2026 November 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी
Next Article आजादी के बाद पहली बार सीपू गांव में पहुंचा वाहन, खुशी से झूम उठे ग्रामीण आजादी के बाद पहली बार सीपू गांव में पहुंचा वाहन, खुशी से झूम उठे ग्रामीण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रैली में शामिल होने वाले लोगों से राहुल गांधी की अपील, व्यापारियों का नुकसान नहीं होना चाहिए
रैली में शामिल होने वाले लोगों से राहुल गांधी की अपील, व्यापारियों का नुकसान नहीं होना चाहिए
देश-विदेश November 1, 2026
मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर पर लगी गोली,गिरफ्तार
मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर पर लगी गोली,गिरफ्तार
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 1, 2026
आजादी के बाद पहली बार सीपू गांव में पहुंचा वाहन, खुशी से झूम उठे ग्रामीण
आजादी के बाद पहली बार सीपू गांव में पहुंचा वाहन, खुशी से झूम उठे ग्रामीण
उत्तराखंड November 1, 2026
केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी
केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी
उत्तराखंड देश-विदेश November 1, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • रैली में शामिल होने वाले लोगों से राहुल गांधी की अपील, व्यापारियों का नुकसान नहीं होना चाहिए
  • मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर पर लगी गोली,गिरफ्तार
  • आजादी के बाद पहली बार सीपू गांव में पहुंचा वाहन, खुशी से झूम उठे ग्रामीण
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?