By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
उत्तराखंड

करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/28 at 10:20 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
SHARE

हरिद्वार। गुरूवार को करवा चौथ को लेकर प्रदेशभर के बाजारों में रौनक बढ़ी हुई है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं बाजारों में सजने-संवरने की खरीदारी में जुटी हैं, जिससे कपड़ा, सर्राफा, कॉस्मेटिक और मनिहारी की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है। हरिद्वार के लक्सर शहर के बाजारों के साथ-साथ ब्यूटी पार्लरों में भी रौनक चरम पर है। महिलाएं मेहंदी, फेशियल, मेकअप के लिए तीन-चार दिन पहले से ही बुकिंग कराकर पार्लर पहुंच रही हैं। पार्लर संचालकों के अनुसार इन दिनों मेहंदी का सबसे ज्यादा क्रेज है। महिलाएं पूरे हाथों और पैरों पर मेहंदी लगवा रही हैं। ब्यूटी पार्लर पहुंची महिला आरती गोयल ने बताया कि, उन्हें करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार रहता है. यह सुहागिनों का सबसे पसंदीदा त्योहार है, जिसे वे हंसी-खुशी सेलिब्रेट करती हैं। पिछले तीन-चार दिनों से पार्लर में बहुत अच्छा काम चल रहा है। महिलाएं सजने-संवरने के लिए लगातार आ रही हैं। हमारे यहां भी करवा चौथ के त्योहार पर फेशियल मेकअप पर विशेष छूट दी जा रही है। करवा चौथ पर सोलह शृंगार का विशेष महत्व होने के कारण महिलाएं साड़ी, सूट, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, करवा, छलनी, पूजा की थाली और सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रही है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही सर्राफा बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। कई जगह पति भी पत्नी के साथ बाजार आकर उपहार पसंद कर रहे हैं। बाजार में बढ़ती ग्राहकी से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं और उन्हें इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

29 को महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने 29 अक्टूबर को महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
बुधवार को यहां सचिव राजेन्द्र कुमार के द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीयध् अशासकीय कार्यालयोंध्शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को प्रदेश भर में करवा चौथ पर्व हेतु 29 अक्टूबर बृहस्पतिवार को सार्वजनिक अवकाशा घोषित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गयी है।

You Might Also Like

प्रसव के 6 घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

सीएम धामी ने किया गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में भ्रष्टाचार को लेकर हुआ घमासान

हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित

निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 28, 2026 October 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने किया गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास सीएम धामी ने किया गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Next Article प्रसव के 6 घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल प्रसव के 6 घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रसव के 6 घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
प्रसव के 6 घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 28, 2026
सीएम धामी ने किया गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
सीएम धामी ने किया गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखंड October 28, 2026
गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में भ्रष्टाचार को लेकर हुआ घमासान
गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में भ्रष्टाचार को लेकर हुआ घमासान
उत्तराखंड देश-विदेश October 28, 2026
हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित
हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित
उत्तराखंड देश-विदेश October 28, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • प्रसव के 6 घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
  • करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
  • सीएम धामी ने किया गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?