By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मोदी के मन की बात राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यमः शिवेश कुमार
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मोदी के मन की बात राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यमः शिवेश कुमार
उत्तराखंड

मोदी के मन की बात राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यमः शिवेश कुमार

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/25 at 8:34 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
मोदी के मन की बात राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यमः शिवेश कुमार
SHARE

कैट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया मन क बात सामूहिक श्रवण कार्यक्रम
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट रहे मौजूद
कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को देश की प्रगति में सहभागी बनने की प्रेरणा देता

देहरादून। पटेल नगर के बूथ संख्या 69, विधानसभा- 21, देहरादून कैंट के अंतर्गत रविवार को पटेल नगर स्थित वाल्मीकि धर्मशाला के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा  अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम तथा उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।
कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि मन की बात कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि देश की जनता से सीधे जुड़ने, समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों के समक्ष प्रेरणादायी व्यक्तित्वों, सामाजिक कार्यों, नवाचारों, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को प्रस्तुत करते हैं। यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को देश की प्रगति में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।
उत्तराखंड भाजप प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों, वंचितों, शोषितों, अनुसूचित जाति समाज और अन्य जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के समान अवसर प्राप्त हों।
विशेष रूप से अनुसूचित जाति समाज के विद्यार्थियों की शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की सराहना क़ी है। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल ने  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व क़ी राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रयासरत है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण तथा जरूरतमंद परिवारों के कल्याण विकास कार्यों में गति मिल रही है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि को याद कर उनके जीवन, विचारों और आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा गया कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान ग्रंथ रामायण के माध्यम से मानवता, मर्यादा, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सद्भाव, नैतिकता, समानता और मानव कल्याण की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, राज्यमंत्री सुरेंद्र मोगा, रविंद्र कटारिया, देशराज कर्णपाल,  सिद्धार्थ अग्रवाल, स्वराज विद्वान, प्रकाश तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवाण, महामंत्री दर्पण कुमार, प्रदेश मीडिया संयोजक रणजीत सिंह जाखी, सुमेरचंद रवि, विशाल बिरला,  विनोद वाल्मीकि एवं नरेंद्र सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You Might Also Like

प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी मोदी के मन की बात

उत्तराखंड के इकलौते यूनानी कॉलेज की मान्यता पर रोक

बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे

व्यास घाटी क्षेत्र में साहसिक खेल और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहलः धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 25, 2026 October 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड के इकलौते यूनानी कॉलेज की मान्यता पर रोक उत्तराखंड के इकलौते यूनानी कॉलेज की मान्यता पर रोक
Next Article कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी मोदी के मन की बात कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी मोदी के मन की बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत
प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड October 25, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी मोदी के मन की बात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी मोदी के मन की बात
उत्तराखंड देश-विदेश October 25, 2026
उत्तराखंड के इकलौते यूनानी कॉलेज की मान्यता पर रोक
उत्तराखंड के इकलौते यूनानी कॉलेज की मान्यता पर रोक
उत्तराखंड October 25, 2026
बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे
बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे
उत्तराखंड October 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी मोदी के मन की बात
  • मोदी के मन की बात राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यमः शिवेश कुमार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?