By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
उत्तराखंड

सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/22 at 5:34 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
SHARE

मेधावी छात्र-छात्राओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित
विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरूवार को राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद देहरादून के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजकीय इंटर कॉलेज सहित विभिन्न राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के विद्यार्थियों का हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को खेल सामग्री भी प्रदान की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार योजना अंत्योदय की भावना का जीवंत प्रतीक है। यह योजना ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने  विद्यालय में विधायक निधि मत से बच्चों के खेलकूद के लिए हॉकी कीट सहित अन्य खेल सामग्री प्रदान की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार केवल एक पदक या प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का सम्मान है। उन्होंने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के विद्यार्थियों की उपलब्धियां और हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर उनका चयन विद्यालय की शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी विद्यालय इस प्रकार की उपलब्धियां हासिल करते हैं, तो शिक्षकों के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विश्वास और मजबूत होता है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड को शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल साक्षरता बढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना भी है। आज सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी शिक्षा, खेल, विज्ञान, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित न हो। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प के बल पर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण तथा अग्रणी उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी उपलब्धियों को अंतिम पड़ाव न मानें, बल्कि इन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा बनाएं और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी विनय गोयल, जिला सहकारी बैंक देहरादून अध्यक्ष मंजीत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, विद्यालय के प्रधानाचार्य टी.एस.नेगी, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल, समीर डोभाल सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंः मुख्यमंत्री

 सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार

डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ जल्द से जल्द दिया जाएः मदन कौशिक

दून में टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा हुई शुरू

बदरीनाथ से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष सहित शामिल हुए कई दिग्गज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 22, 2026 October 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ जल्द से जल्द दिया जाएः मदन कौशिक डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ जल्द से जल्द दिया जाएः मदन कौशिक
Next Article  सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार  सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंः मुख्यमंत्री
युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंः मुख्यमंत्री
उत्तराखंड देश-विदेश October 22, 2026
 सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार
 सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार
crime उत्तराखंड October 22, 2026
डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ जल्द से जल्द दिया जाएः मदन कौशिक
डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ जल्द से जल्द दिया जाएः मदन कौशिक
उत्तराखंड October 22, 2026
दून में टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा हुई शुरू
दून में टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा हुई शुरू
उत्तराखंड October 22, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंः मुख्यमंत्री
  •  सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार
  • सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?