By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: दशहरे की रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घरों में पसरा मातम
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > दशहरे की रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घरों में पसरा मातम
उत्तराखंड

दशहरे की रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घरों में पसरा मातम

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/21 at 11:01 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
दशहरे की रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घरों में पसरा मातम
SHARE

नैनीताल। जिले के रामनगर में दशहरे की रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवाओं की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक ओर कोसी बैराज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में रामनगर महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र भावेश जोशी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर हाथी डंगर क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास नहर में एक अन्य युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त करनपुर निवासी के रूप में हुई है, जो शहर के ही निजी स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवा जिंदगियों के खत्म होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामनगर में दशहरे की रात दो परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दुख लेकर आई। देर रात हुए इन दो अलग-अलग हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पहली घटना कोसी बैराज के पास डिग्री कॉलेज क्षेत्र की है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के दौरान एक बाइक पर भावेश जोशी और अमन सवार थे, जबकि दूसरी बाइक में में योगेश था, जिन्हें प्राथमिक उपचार रामनगर अस्पताल में किया गया। दुर्घटना में भावेश जोशी की मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अमन को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मृतक भावेश जोशी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। वह रामनगर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता दीपू जोशी रामनगर टेड़ा रोड पर परचून की दुकान चलाते हैं। भावेश दो भाई बहन थे, वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दूसरी घटना हाथी डंगर क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास की है, जहां नहर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करनपुर निवासी के रूप में हुई है। राम दत्त संयुक्त चिकित्सालय के डॉ। तौहीद ने बताया कि हाथी डंगर क्षेत्र से लाए गए युवक को अस्पताल पहुंचने पर मृत पाया गया। उसके सिर के अगले हिस्से में चोट थी।
बाइक दुर्घटना में भावेश जोशी को भी अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि घायल युवकों को उपचार दिया गया और अमन को रेफर किया गया। दशहरे की रात रामनगर में हुए इन दो अलग-अलग हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक ओर कॉलेज छात्र भावेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, तो दूसरी ओर कक्षा 12वीं के छात्र की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

You Might Also Like

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए

पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच

नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान

पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगाः धामी

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 21, 2026 October 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगाः धामी पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगाः धामी
Next Article नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए
उत्तराखंड October 21, 2026
पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच
पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच
उत्तराखंड October 21, 2026
नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान
नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान
उत्तराखंड October 21, 2026
पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगाः धामी
पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगाः धामी
उत्तराखंड देश-विदेश October 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए
  • पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच
  • नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?