By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
crimeउत्तराखंड

जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/14 at 6:30 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
SHARE

देहरादून। भूमि धोखाधड़ी के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकाी के अनुसार जून 2024 को अरुण कुमार निवासी 2268 सेक्टर 28 फरीदाबाद हरियाणा ने कोतवाली विकासनगर पर तहरीर देकर बताया था कि गुरुबचन निवासी विकासनगर, मनुष निवासी ढकरानी, कमल सिहं निवासी वंशीपुर ढकरानी, चमन कुमार निवासी बाबूगढ विकासनगर तथा पूरण सिंह निवासी सदर बाजार सहारनपुर द्वारा उनका फर्जी आधार कार्ड बनाते हुए उनके स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खडा कर उनकी भूमि का फर्जी मुख्तारनामा तैयार करते हुए उसे किसी अन्य को विक्रय कर दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। इस मुकदमें में वादी के स्थान पर मुख्तारनामे में फर्जी अरूण कुमार बनाम के खिलाफ अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस ने आरोपी के फर्जी आधार कार्ड में इस्तेमाल किये गये फोटो को नेट ग्रिड पोर्टल में अपलोड किया गया तथा नेट ग्रिड के माध्यम से इस फोटो से मिलते-जुलते व्यक्तियो के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति को तस्दीक किया गया तो इस फोटो की सही पहचान उदित कुमार वर्मा पुत्र सुरेन्द्र कुमार वर्मा, निवासी धोबी घाट, तोता चौक, सिवेन्द्र विहार कॉलोनी, थाना मंडी, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रुप में हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को सहारनपुर रवाना कर प्रकाश में आये आरोपी उदित कुमार को पुलिस ने मण्डी क्षेत्र सहारनपुर से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह पूर्व में वह सुनार का काम करता था तथा चांदी का सामान बेचने के सिलसिले में अक्सर विकासनगर, सहसपुर एवं सेलाकुई क्षेत्र में आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान गुरुबचन सिंह उर्फ बब्बू सरदार से हुई थी। गुरूबचन सिंह द्वारा उसे हरबर्टपुर में स्थित एक जमीन, जो हरियाणा निवासी एक व्यक्ति के नाम पर दर्ज थी, के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उसे उक्त जमीन का फर्जी मालिक बनकर मुख्तारनामा तैयार करवाने तथा उसके एवज में उसे मोटी धनराशि देने का लालच दिया गया। जिस पर उसने गुरूबचन सिंह व उसके अन्य साथियो के साथ मिलकर भूमि के मूल मालिक अरूण कुमार के नाम का फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार किये गये तथा आधार कार्ड में आरोपी ने असली अरूण कुमार के स्थान पर अपनी फोटो का इस्तेमाल किया।

You Might Also Like

गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति

पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

मिड डे मील के हक से महरूम अल्पसंख्यक समाज के बच्चे

तीरथ सिंह रावत ने मोदी के नेतृत्व का किया जमकर गुणगान, धामी का नाम तक नहीं लिया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 14, 2026 October 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
Next Article पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
crime उत्तराखंड October 14, 2026
पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
उत्तराखंड October 14, 2026
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
उत्तराखंड देश-विदेश October 14, 2026
मिड डे मील के हक से महरूम अल्पसंख्यक समाज के बच्चे
मिड डे मील के हक से महरूम अल्पसंख्यक समाज के बच्चे
उत्तराखंड October 14, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
  • पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
  • जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?