By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
उत्तराखंड

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/28 at 11:08 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
SHARE

“नशे को ना, जिंदगी को हाँ” अभियान और सुपर-300 मिशन के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून/नई दिल्ली।  सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 के भव्य समारोह में स्वास्थ्य, सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित अवसर पर एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा सजग इंडिया के संस्थापक शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें उनके सामाजिक अभियान “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” (युवा संवाद) तथा शिक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण पहल सुपर-300 मिशन के लिए प्रदान किया गया।

15 वर्षों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय योगदान

ललित मोहन जोशी पिछले 15 वर्षों से उत्तराखंड में युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उनकी संस्था सजग इंडिया के माध्यम से युवाओं के बीच नशा मुक्ति, नैतिक शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद जोशी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

सुपर-300 मिशन: शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण

कार्यक्रम में विशेष श्रेणी के अंतर्गत सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कॉलेज को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्थान द्वारा संचालित सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम के लिए दिया गया। इस योजना के तहत कोरोना काल एवं अन्य आपदा परिस्थितियों से प्रभावित, अनाथ, अंत्योदय परिवारों के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर 300 विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष निःशुल्क उच्च, चिकित्सा एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। यह पहल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संस्थान की ओर से अकादमिक निदेशक डॉ सपना जोशी ने यह सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान के शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है और भविष्य में भी यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

देशभर के गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर परमवीर चक्र विजेता मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, सीआईएसएफ महानिदेशक प्रवीन रंजन, बीएसएफ डीआईजी दलवीर सिंह, मिलिट्री नर्सिंग सर्विस एडीजी लिसम्मा पी.वी., मेजर जनरल अशोक कुमार, जम्मू-कश्मीर की एनकाउंटर स्पेशलिस्ट शाहिदा परवीन, डॉ. प्रदीप भारद्वाज (प्रेसिडेंट, माउंटेन मेडिसिन सोसायटी एवं डायरेक्टर सिक्स सिग्मा) तथा मुंबई पुलिस अधिकारी एवं 26/11 आतंकी हमलों के नायक मंगेश नाइक सहित देशभर से आए 2,000 से अधिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित 44 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट

“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात

महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 28, 2026 April 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित 44 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित 44 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Next Article माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
स्वास्थ्य April 28, 2026
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
देश-विदेश April 28, 2026
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
मनोरंजन April 28, 2026
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित 44 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित 44 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड April 28, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
  • सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
  • माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?