By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी
देश-विदेश

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/15 at 12:09 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी
SHARE

दो डिप्टी सीएम (बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी) ने भी ली मंत्री पद की शपथ

एनडीए के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

पटना। बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य को अपना 24वां मुख्यमंत्री मिल गया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी नेता ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी पटना स्थित लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

सम्राट चौधरी के साथ जदयू कोटे से विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अहम राजनीतिक बदलाव के दौरान एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिन्होंने नई सरकार को अपना समर्थन और शुभकामनाएं दीं।

अब तक बिहार में भाजपा गठबंधन सहयोगी के रूप में सत्ता में भागीदारी निभाती रही थी, लेकिन यह पहला मौका है जब पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गठित नई सरकार में भाजपा और जदयू के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

इससे पहले मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया था। इसके बाद 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), जीतन राम मांझी, जदयू के संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा और एलजेपी के अरुण भारती जैसे प्रमुख नाम शामिल रहे।

सम्राट चौधरी के सामने अब राज्य में सुशासन को मजबूत करना, एनडीए गठबंधन को एकजुट रखना और विपक्ष की चुनौतियों का सामना करना बड़ी जिम्मेदारी होगी।

You Might Also Like

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, विभाजन की राजनीति का लगाया आरोप

नोएडा में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों में की तोड़फोड़

देश की मजबूती ही नागरिकों के बेहतर भविष्य की नींव होती है- RSS प्रमुख मोहन भागवत

‘मुस्लिम-विरोधी’ आरोपों पर ई. के. पलानीस्वामी का पलटवार, डीएमके की नीतियों पर उठाए सवाल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 15, 2026 April 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ हुआ रिलीज अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ हुआ रिलीज
Next Article क्या आप भी खाते हैं ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना? अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान क्या आप भी खाते हैं ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना? अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 
खेल April 15, 2026
देश की राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम- रेखा आर्या
देश की राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम- रेखा आर्या
उत्तराखंड April 15, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक
उत्तराखंड April 15, 2026
उत्तराखंड में खुलेंगे 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
उत्तराखंड में खुलेंगे 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
उत्तराखंड April 15, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 
  • देश की राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम- रेखा आर्या
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?