By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: भारत का विकसित बनना तय, पर तभी जब युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका- अजीत डोभाल
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > भारत का विकसित बनना तय, पर तभी जब युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका- अजीत डोभाल
देश-विदेश

भारत का विकसित बनना तय, पर तभी जब युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका- अजीत डोभाल

Janhitexpress
Last updated: 2026/01/10 at 7:05 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
भारत का विकसित बनना तय, पर तभी जब युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका- अजीत डोभाल
SHARE

‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में एनएसए डोभाल का युवाओं को संदेश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के उद्घाटन सत्र में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इतनी मजबूत बुनियाद पर खड़ा हो चुका है कि इसकी प्रगति की दिशा अब स्थायी हो गई है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय चेतना के साथ देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

युवाओं से सीधा संवाद, अनुभव साझा किए
कार्यक्रम के दौरान एनएसए डोभाल ने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए कहा कि पीढ़ियों के बीच का अंतर बड़ा जरूर है, लेकिन देश के भविष्य को लेकर सोच समान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता-पूर्व भारत को भी देखा है और आज के भारत को भी, जहां परिवर्तन की गति अभूतपूर्व है। उनके अनुसार, आज का भारत आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

निर्णय क्षमता को बताया सफलता की कुंजी
डोभाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन और राष्ट्र निर्माण दोनों में फैसलों की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि भारत का विकसित राष्ट्र बनना तय है, लेकिन यह तभी संभव है जब युवा वर्ग जिम्मेदारी के साथ निर्णय ले और चुनौतियों का सामना करने से पीछे न हटे।

राष्ट्रीय सुरक्षा और शक्ति पर जोर
एनएसए ने वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में जारी संघर्ष इस बात का प्रमाण हैं कि शक्ति और आत्मविश्वास के बिना स्वतंत्रता सुरक्षित नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र ही अपने हितों की रक्षा कर पाते हैं। उनके मुताबिक, नेतृत्व की स्पष्ट दृष्टि और दृढ़ संकल्प देश को आगे बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

इतिहास से सीख लेकर भविष्य निर्माण की अपील
डोभाल ने ‘विश्व अर्थव्यवस्था का इतिहास’ पुस्तक का हवाला देते हुए कहा कि भारत और चीन लंबे समय तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के केंद्र में रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने अतीत में विज्ञान, व्यापार और ज्ञान के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व किया, लेकिन समय के साथ गिरावट भी आई। ऐसे में इतिहास से सीख लेते हुए निरंतर प्रयास और राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।

बलिदानों को याद कर युवाओं को संदेश
एनएसए ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि आजादी ऐसे ही नहीं मिली। भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्तित्वों के संघर्ष ने आज के भारत की नींव रखी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन मूल्यों को अपनाकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।

You Might Also Like

देश की मजबूती ही नागरिकों के बेहतर भविष्य की नींव होती है- RSS प्रमुख मोहन भागवत

‘मुस्लिम-विरोधी’ आरोपों पर ई. के. पलानीस्वामी का पलटवार, डीएमके की नीतियों पर उठाए सवाल

नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, आठ की मौत, कई घायल

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट को बनाया निशाना, हमले में भारतीय नागरिक की मौत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 10, 2026 January 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मलेशिया ओपन- सेमीफाइनल में हार के साथ पीवी सिंधु का सफर खत्म मलेशिया ओपन- सेमीफाइनल में हार के साथ पीवी सिंधु का सफर खत्म
Next Article सीएम धामी ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं सीएम धामी ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
उत्तराखंड April 11, 2026
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड April 11, 2026
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
स्वास्थ्य April 11, 2026
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
उत्तराखंड April 11, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
  • युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
  • जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?