By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: 20 वर्षीय विद्यार्थी की छुरा घोंपकर की हत्या, चार लोगों को किया गिरफ्तार
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > 20 वर्षीय विद्यार्थी की छुरा घोंपकर की हत्या, चार लोगों को किया गिरफ्तार
देश-विदेश

20 वर्षीय विद्यार्थी की छुरा घोंपकर की हत्या, चार लोगों को किया गिरफ्तार

Janhitexpress
Last updated: 2025/04/13 at 11:43 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
20 वर्षीय विद्यार्थी की छुरा घोंपकर की हत्या, चार लोगों को किया गिरफ्तार
SHARE

जम्मू-कश्मीर। पुंछ जिले में शनिवार को एक जन्मदिन पार्टी के दौरान एक 20 वर्षीय विद्यार्थी की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो पीड़ित के दोस्त बताए जाते हैं। हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पीड़ित इसरार अली सरकारी डिग्री कॉलेज, मेंढर का छात्र था। पुलिस के अनुसार, उस पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसरार को उपजिला अस्पताल (एसडीएच) मेंढर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों दोस्तों ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि इसरार पर उसके किराए के घर (धराना गांव) के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था।

एसडीएच मेंढर के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. अशफाक चौधरी ने बताया कि इसरार को शाम करीब 4 बजे अस्पताल लाया गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि मृतक के निचले सीने के बाईं ओर छुरा घोंपने के निशान थे।ब्लॉक मेडिकल अधिकारी, मेंढर, डॉ. अशफाक अहमद का कहना है कि, हमने उसे बचाने के काफी प्रयास किए, परंतु उसकी छाती में तेजधार हथियार से हुए हमले के कारण दिल के पास गहरा घाव होने और अधिक रक्तस्राव होने से उसे नहीं बचा पाए।

एसएचओ मेंढर एजाज वानी के अनुसार, छात्र की हत्या के मामले में मेंढर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही आरोपियों की एक कार को भी जब्त किया गया है, जिससे वे अपने किराए के घर पर आए थे।

मृतक इसरार तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी एक छोटी बहन और एक भाई है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद कारणों का खुलासा करेगी। पुलिस के अनुसार, मृतक और अन्य छात्रों के बीच पहले कभी झगड़े की कोई सूचना नहीं मिली थी।रविवार को मृतक छात्र इसरार अली को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। परिजनों ने हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

You Might Also Like

एनसीईआरटी विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने किताब की सभी कॉपियां जब्त करने के दिए आदेश

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस जंगल में क्रैश, सात लोगों की दर्दनाक मौत

एआई समिट के दौरान यह प्रदर्शन अचानक नहीं, बल्कि पूरी योजना के तहत किया गया- संबित पात्रा

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान—एलियंस और UFO से जुड़ी फाइलें होंगी सार्वजनिक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 13, 2025 April 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई – मुख्यमंत्री योगी  वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई – मुख्यमंत्री योगी 
Next Article मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
उत्तराखंड February 26, 2026
टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
खेल February 26, 2026
“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखंड February 26, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
उत्तराखंड February 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
  • टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
  • “सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?