By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज

Janhitexpress
Last updated: 2025/01/31 at 10:04 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
SHARE

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। वहीं इंग्लैंड यह मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगा। भारत ने कोलकाता और चेन्नई में खेले गए शुरुआती दो टी20 मुकाबले जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, तीसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और भारत को 26 रन से हराकर सीरीज में वापसी की। अब यह सीरीज 2-1 पर पहुंच गई है। अगर टीम इंडिया चौथा टी20 जीत जाती है तो 3-1 से सीरीज अपने नाम कर लेगी।

संजू का फॉर्म बना सिरदर्द
केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन ने टी-20 सत्र की शुरुआत बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध तीन शतक के साथ की थी, लेकिन मौजूदा सीरीज में वह केवल 34 रन ही बना सके हैं। संजू पहले मैच में 26, दूसरे में पांच और तीसरे में तीन रन बनाए हैं। चिंता की बात यह है कि वह 145 किमी की रफ्तार से अधिक वाली गेंदों का सामना नहीं कर पा रहे।

बांग्लादेश के विरुद्ध उन्होंने तसकीन अहमद, तंजीम हसन शाकिब की गेंदें खेलीं थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका के एंडिले साइमलेन और लुथो सिपाम्ला की गेंदों का उन्होंने सामना किया। ये बहुत खतरनाक तेज गेंदबाज नहीं हैं और सैमसन ने उन्हें बखूबी खेला, लेकिन जब सामने जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड आए, जो 145 से 155 किमी की रफ्तार से गेंद डालते हैं तो सैमसन को उनके सामने खेलने में परेशानी हो रही है।

भारत का इंग्लैंड पर दबदबा
भारतीय टीम 2017 से इंग्लैंड पर टी-20 सीरीज में श्रेष्ठता दर्ज करती आ रही है। 2017 में भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2018 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2021 में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से और 2022 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।

रिंकू सिंह की हो सकती है वापसी
रिंकू सिंह की कमर की तकलीफ के कारण सातवें नंबर पर ध्रुव जुरेल को उतारा गया लेकिन वह इस प्रारूप में फिट नहीं हो पा रहे। रिंकू को पहले दो मैचों में आराम दिया गया और वह चौथे मैच तक फिट हो सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है।

टीमें :

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, ध्रुव जुरैल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा।

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्‍टन, जैमी स्मिथ, आदिल रशीद, ब्रायडन कार्स, जैमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, रेहान अहमद, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, साकिब महमूद।

You Might Also Like

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज का ऐलान, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी

लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 

एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 31, 2025 January 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
Next Article देश भर के खिलाड़ी देखें अल्मोड़ा की संस्कृति – रेखा आर्या देश भर के खिलाड़ी देखें अल्मोड़ा की संस्कृति – रेखा आर्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
उत्तराखंड March 24, 2026
क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
lyfstyle March 24, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन 251 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन 251 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड March 24, 2026
‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
मनोरंजन March 24, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
  • क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन 251 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?