By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका- रेखा आर्या
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका- रेखा आर्या
उत्तराखंड

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका- रेखा आर्या

Janhitexpress
Last updated: 2026/02/23 at 5:15 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका- रेखा आर्या
SHARE

देव संस्कृति विश्वविद्यालय में एनएसएस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का शुभारम्भ, 13 राज्यों के युवा हुए शामिल

हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का भव्य शुभारम्भ उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया। शिविर में देश के 13 राज्यों एवं 185 विश्वविद्यालयों से आए एक हजार से अधिक युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित युवाओं ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का सजीव चित्र प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा आर्य ने कहा कि आज का भारत युवा भारत है। युवा शक्ति में वह सामर्थ्य है जो हर चुनौती को अवसर में बदल सकती है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प हमारे युवाओं के परिश्रम, नवाचार और राष्ट्रनिष्ठा से ही पूर्ण होगा।

उन्होंने आगे कहा कि सच्चा युवा वही है जिसके विचार पवित्र हों, लक्ष्य स्पष्ट हो और कर्म में निष्ठा हो। आज भारतीय युवाओं की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर सम्मान मिल रहा है। स्टार्टअप, विज्ञान, तकनीक और खेल के क्षेत्र में हमारे युवाओं ने विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। आने वाले वर्षों में यही युवा भारत को विश्व की अग्रणी महाशक्ति के रूप में स्थापित करेंगे।

मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि ‘विविधता में एकता’ की भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करते हैं। इससे पूर्व उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह शिविर राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, समरदीप सक्सेना तथा शांतिकुंज के व्यवस्थापक योगेंद्र गिरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जनता मिलन कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से की शिष्टाचार भेंट

स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, भिलाडू स्टेडियम प्रोजेक्ट पर तेज हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, भारी बोल्डर की चपेट में आया ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 23, 2026 February 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जनता मिलन कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण जनता मिलन कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जनता मिलन कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण
जनता मिलन कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण
उत्तराखंड February 23, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड February 23, 2026
स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, भिलाडू स्टेडियम प्रोजेक्ट पर तेज हुई कार्रवाई
स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, भिलाडू स्टेडियम प्रोजेक्ट पर तेज हुई कार्रवाई
उत्तराखंड February 23, 2026
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी
उत्तराखंड February 23, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका- रेखा आर्या
  • जनता मिलन कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण
  • मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से की शिष्टाचार भेंट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?