By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज

Janhitexpress
Last updated: 2026/02/05 at 4:50 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
SHARE

दिल्ली चौथी बार फाइनल में, पहली ट्रॉफी की तलाश में उतरेगी कैपिटल्स

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। आज टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मैच वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में आयोजित होगा, जिस पर क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हैं।

स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आरसीबी ने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ में से छह मैच जीते और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर सीधे फाइनल में प्रवेश किया। टीम ने 2024 में अपना पहला खिताब जीता था और इस बार भी उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन अब तक खिताब जीतने में नाकाम रही है। इस बार टीम की कमान भारतीय ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्स के हाथों में है। दिल्ली की नजरें पहली बार ट्रॉफी उठाने पर टिकी हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में उतार-चढ़ाव के बावजूद दिल्ली ने शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई और फाइनल तक का सफर तय किया।

दिल्ली की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पर भरोसा
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी इस सत्र में उसकी ताकत रही है। चिनेल हेनरी और नंदनी शर्मा ने नई गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। नंदनी शर्मा इस सीजन अब तक 16 विकेट चटका चुकी हैं। बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा, लिजेल ली और एलिसा वोलवार्ड्ट से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं।

आरसीबी की मजबूती संतुलित टीम संयोजन
आरसीबी ने इस सीजन लगातार पांच जीत के साथ अभियान की शुरुआत कर इतिहास रचा। टीम की खासियत यह रही है कि अलग-अलग मुकाबलों में अलग खिलाड़ी ने जिम्मेदारी संभाली है। स्पिन विभाग में श्रेयंका पाटिल और बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना व ऋचा घोष टीम की प्रमुख ताकत हैं।

मैच का समय और लाइव प्रसारण
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2026 का फाइनल मुकाबला आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि 6:30 बजे से प्री-मैच एंटरटेनमेंट आयोजित किया जाएगा।
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड
WPL इतिहास में अब तक आरसीबी और दिल्ली के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 6 और आरसीबी ने 3 मैच जीते हैं। हालांकि, 2024 के फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनती है या फिर दिल्ली कैपिटल्स अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार WPL ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है।

You Might Also Like

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

टी20 विश्व कप 2026- अभ्यास मुकाबलों के लिए भारत ए टीम घोषित, आयुष बदोनी को सौंपी गई कमान

महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 5, 2026 February 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत
Next Article मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत
पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत
उत्तराखंड February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?