By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बीच जुबानी जंग, एनडीए की 100 दिन की योजना को बताया “सस्ता पीआर स्टंट”
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > राजनीति > पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बीच जुबानी जंग, एनडीए की 100 दिन की योजना को बताया “सस्ता पीआर स्टंट”
राजनीति

पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बीच जुबानी जंग, एनडीए की 100 दिन की योजना को बताया “सस्ता पीआर स्टंट”

Janhitexpress
Last updated: 2024/11/02 at 11:20 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बीच जुबानी जंग, एनडीए की 100 दिन की योजना को बताया “सस्ता पीआर स्टंट”
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच इन दिनों तीखी बयानबाजी चल रही है। हाल ही में, पीएम मोदी ने खड़गे की चुनावी फ्री-स्कीम सलाह का करारा जवाब देते हुए कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। इसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने एनडीए सरकार की 100 दिन की योजना को “सस्ता पीआर स्टंट” करार देते हुए बीजेपी पर शासन में धोखाधड़ी, लूट और प्रचार पर निर्भर रहने का आरोप लगाया।

खड़गे ने बताया BJP का असली मतलब
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “झूठ, छल, कपट, लूट और प्रचार ये पांच विशेषण आपकी सरकार को परिभाषित करते हैं। 100 दिवसीय योजना का प्रचार एक सस्ता पीआर स्टंट था।” उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि 2047 के रोडमैप के लिए 20 लाख से अधिक लोगों से इनपुट लेने का दावा झूठा है, जो आरटीआई के जवाब में सामने आया। खड़गे ने बीजेपी के ‘बी’ का मतलब ‘विश्वासघात’ और ‘जे’ का मतलब ‘जुमला’ बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पूछे 7 सवाल
खड़गे ने पूछा, “प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियों का वादा कहां गया? बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर क्यों है? मुट्ठी भर नौकरियों के लिए भगदड़ क्यों मचती है? सात साल में 70 पेपर लीक का जिम्मेदार कौन है? पीएसयू में हिस्सेदारी बेचकर पांच लाख सरकारी नौकरियां किसने छीनी? घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर क्यों गिर गई है?”

100 दिन का एजेंडा महज पीआर स्टंट
खड़गे ने सरकार पर आर्थिक असमानता, निजी निवेश की कमी और विकास परियोजनाओं के गिरते स्तर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में शिवाजी की मूर्ति, दिल्ली हवाई अड्डे की छत और अयोध्या में राम मंदिर की छत जैसी परियोजनाओं में दरारें आ रही हैं, जबकि बिहार और गुजरात में नए पुलों के गिरने की घटनाएं आम हो गई हैं।

मोदी की गारंटी पर खड़गे का तंज
खड़गे ने “न खाऊंगा, न खाने दूंगा” के वादे पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर चुनावी बांड के माध्यम से जबरन वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, “पीएम मोदी की गारंटी 140 करोड़ भारतीयों के साथ एक क्रूर मजाक है।”

पीएम मोदी का जवाब
प्रधानमंत्री मोदी ने खड़गे पर पलटवार करते हुए लिखा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के सामने बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एहसास हो गया है कि झूठे वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें पूरा करना असंभव है।

You Might Also Like

लोगों के मतदान का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी

बंगाल में नहीं चलेगी विभाजन की राजनीति- ममता बनर्जी

नागरिकता के नाम पर मतुआ समुदाय को अनिश्चितता और भ्रम में धकेल रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी

डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

एआई समिट के दौरान यह प्रदर्शन अचानक नहीं, बल्कि पूरी योजना के तहत किया गया- संबित पात्रा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 2, 2024 November 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या-रेप मामले में धीमी CBI जांच पर नाराज जूनियर डॉक्टर, 9 नवंबर को निकालेंगे रैली कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या-रेप मामले में धीमी CBI जांच पर नाराज जूनियर डॉक्टर, 9 नवंबर को निकालेंगे रैली
Next Article बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति पहुंची मंदिर परिसर  बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति पहुंची मंदिर परिसर 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
खेल March 27, 2026
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए CMP-2024 पर मंथन
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए CMP-2024 पर मंथन
उत्तराखंड March 27, 2026
डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को दिए गम्भीर व निष्पक्ष जांच के निर्देश
डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को दिए गम्भीर व निष्पक्ष जांच के निर्देश
उत्तराखंड March 27, 2026
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक की मौत, कई घायल
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक की मौत, कई घायल
उत्तराखंड March 27, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
  • देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए CMP-2024 पर मंथन
  • डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को दिए गम्भीर व निष्पक्ष जांच के निर्देश
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?