देहरादून: उत्तराखंड की पाचों लोकसभा सीट पर भी मतजान जारी है। उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें– टिहरी-गढ़वाल, पौड़ी- गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधम सिंह नगर और हरिद्वार हैं। उत्तराखंड में चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ही रहा है।
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ मतदान किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा- आज लोकतंत्र का उत्सव है। मैं सबसे अपील करता हूं कि सभी मतदान करें और अच्छी सरकार चुनें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 साल देश ने प्रगति को छुआ है। पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। भ्रष्टाचार पर रोक लगी है…प्रधानमंत्री मोदी सशक्त भारत बनाना चाहते हैं।
सीएम धामी ने कहा कि अबकी बार, 400 पार में उत्तराखंड का पूरा सहयोग मिलेगा। उत्तराखंड की जनता से आर्शीवाद मिलेगा। पांचों की पांचों सीटें हम ऐतिहासिक पदों से जीतेंगे।गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याश अनिल बलूनी का कहना है कि सच्चाई में चुनाव में हमारा मुकाबला स्वयं के लक्ष्य से है। हम जनहित में एक लक्ष्य पूरा करते हैं और फिर और बड़ा लक्ष्य तय करते हैं। अपनी जीत को लेकर आश्वस्त बलूनी का कहना है कि गढ़वाल क्षेत्र की जनता ने 10 वर्षों में विकास को बेहद निकट से देखा है। वह नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।