By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी
देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी

Janhitexpress
Last updated: 2024/09/18 at 6:45 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी
SHARE

23.27 लाख मतदाता करेंगे फैसला 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई, शाम छह बजे तक मतदान होगा। जिन मतदान केंद्रों पर आखिरी समय तक भी मतदाताओं की कतारें होंगी तो वहां मतदान समय अवधि बढ़ाने का प्रावधान रहेगा। कश्मीर संभाग के 16 और जम्मू संभाग के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 219 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 23.27 लाख मतदाता करेंगे। प्रदेश में 3276 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

कश्मीर संभाग में अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम, जम्मू संभाग में डोडा, रामबन और किश्तवाड़ जिले में मतदान होगा। कश्मीर संभाग के पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम और जम्मू संभाग में इंद्रवाल, किश्तवाड़, पाडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में मतदान हो रहा है। नवीनतम मतदाता सूची के तहत 23,27,580 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 11,76,462 लाख पुरुष, 11,51,058 लाख महिला और 60 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

5.66 लाख युवा मतदाता हैं। इसमें 18 से 29 वर्ष की आयु के बीच 5.66 लाख, 18 से 19 वर्ष की आयु के 1,23,960 लाख मतदाता शामिल हैं। इनमें से 10,261 पुरुष और 9,329 महिलाएं पहली बार मतदान करेंगे। इसी तरह 28,309 दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्यूडी) और 85 वर्ष से अधिक आयु के 15,774 मतदाता पात्र हैं।

You Might Also Like

12 देशों पर अमेरिका की यात्रा पाबंदी, अफ्रीकी देशों में बढ़ी नाराजगी

खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला, देश में छाया राजनीतिक संकट

भारत ने आतंकवाद पर अपनाया कड़ा रुख- डॉ. एस. जयशंकर

राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला, महाराष्ट्र चुनाव को बताया ‘मैच फिक्सिंग’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress September 18, 2024 September 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती कैलेंडर किया जारी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती कैलेंडर किया जारी
Next Article कंगना शर्मा ने रिवीलिंग आउटफिट पहन दिए सेक्सी पोज, एक्ट्रेस की हॉटनेस ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान कंगना शर्मा ने रिवीलिंग आउटफिट पहन दिए सेक्सी पोज, एक्ट्रेस की हॉटनेस ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

12 देशों पर अमेरिका की यात्रा पाबंदी, अफ्रीकी देशों में बढ़ी नाराजगी
12 देशों पर अमेरिका की यात्रा पाबंदी, अफ्रीकी देशों में बढ़ी नाराजगी
देश-विदेश June 8, 2025
खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
देश-विदेश June 8, 2025
गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं
गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं
उत्तराखंड June 8, 2025
युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां
युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां
उत्तराखंड June 8, 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • देवप्रयाग में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन…
  • ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • 12 देशों पर अमेरिका की यात्रा पाबंदी, अफ्रीकी देशों में बढ़ी नाराजगी
  • खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
  • गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?