By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ ने प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक का कार्यभार संभाला
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ ने प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक का कार्यभार संभाला
देश-विदेश

वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ ने प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक का कार्यभार संभाला

Janhitexpress
Last updated: 2024/08/29 at 11:23 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ ने प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक का कार्यभार संभाला
SHARE

नई दिल्ली।  वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ एनएम ने वाइस एडमिरल तरुण सोबती से प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक का कार्यभार संभाला। वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ को वर्तमान में कारवार नौसेना बेस पर चल रही सबसे बड़ी रक्षा अवसंरचना परियोजना की देख रेख करने का अधिकार दिया गया है। चेंज ऑफ गार्ड समारोह नई दिल्ली स्थित प्रोजेक्ट सीबर्ड मुख्यालय में आयोजित किया गया।

वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ को 01 जुलाई 1990 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था और वे नेविगेशन और डायरेक्शन के विशेषज्ञ हैं। वे प्रतिष्ठित नौसेना अकादमी और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र हैं, और उन्होंने जापान में हायर कमांड कोर्स भी किया है। अपने 34 साल के शानदार करियर के दौरान, फ्लैग ऑफिसर ने पांडिचेरी, गोदावरी, कोरा, और मैसूर युद्धपोतों पर विशेषज्ञ नियुक्तियां की हैं।

उनकी कमांड नियुक्तियों में आईएनएस दिल्ली पर कार्यकारी अधिकारी और आईएनएस घड़ियाल, मुंबई और विक्रमादित्य पर कमांडिंग ऑफिसर के रूप में कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नौसेना योजना निदेशालय में संयुक्त निदेशक और निदेशक, कार्मिक निदेशालय में प्रधान निदेशक/कमोडोर (कार्मिक) के पद पर भी कार्य किया है।

फ्लैग ऑफिसर ने फ्लैग रैंक में चीफ स्टाफ ऑफिसर (प्रशिक्षण), फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग, कमांडेंट नेवल वॉर कॉलेज और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उन्होंने आईएनएस विक्रांत के स्वीकृति परीक्षणों की देखरेख के लिए कैरियर स्वीकृति परीक्षण टीम के अध्यक्ष का अतिरिक्त कर्तव्य भी निभाया है।

वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ को 2015 में अदन और अल-हुदैदा, यमन से भारतीय नागरिकों के गैर-लड़ाकू निकासी संचालन (एनईओ) के लिए नौसेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया था।

पिछले दस महीनों में फ्लीट कमांडर के रूप में उनके कार्यकाल में पूर्वी बेड़े ने उच्च स्तर की युद्ध तत्परता और परिचालन गति को बनाए रखा। इस दौरान कई मिशन आधारित और परिचालन तैनातियों के साथ-साथ मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यास भी किए गए।

You Might Also Like

संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की जेल की सजा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब स्कूलों में छात्राओं को मिलेगा मुफ्त सैनेटरी पैड

गणतंत्र दिवस परेड 2026- सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता और झांकियों के विजेताओं की घोषणा

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress August 29, 2024 August 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लौटाया समूह-ग के 5000 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लौटाया समूह-ग के 5000 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव
Next Article पूर्व आईएएस सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त पूर्व आईएएस सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 6, 2026
हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड February 6, 2026
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 6, 2026
भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत
भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत
उत्तराखंड February 6, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
  • हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?