टिहरी: टिहरी गढ़वाल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगा दी। मृतका की पहचान प्राची देवी पत्नी संजय उनियाल के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बता दें कि मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर क्षेत्र के ओण पट्टी के पणसूत गांव निवासी प्राची पत्नी संजय उनियाल बीते रोज अचानक डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। और प्राची पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल पर चढ़ गई और झील में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। और प्राची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मृतका का परिवार मसूरी में रहता है। मृतका प्राची के दो बेटें हैं। तो वहीं पति संजय होटल में नौकरी करता है। इस दुखद घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।