By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: उत्तराखंड: चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में ये मुद्दे हो गए हावी, BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड: चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में ये मुद्दे हो गए हावी, BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड: चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में ये मुद्दे हो गए हावी, BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

Janhitexpress
Last updated: 2024/04/15 at 11:36 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
उत्तराखंड: चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में ये मुद्दे हो गए हावी, BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
SHARE

देहरादून: चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में राष्ट्रीय मुद्दे हावी होते दिख रहे हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाने के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा विदेश नीति राम मंदिर किसान सम्मान निधि खाद्य सुरक्षा योजना जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस को एंटी इनकमबेंसी पर भरोसा है। साथ ही भ्रष्टाचार बेरोज़गारी महंगाई और अग्निपथ योजना के मुद्दों को रख रही है।

लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पहुंचने के साथ ही हिमालय की तलहटी से लेकर तराई तक फैली टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट पर मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। वैसे तो यहां 11 प्रत्याशी किस्मत आज़मा रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला इस बार परंपरागत प्रतिद्वंद्वियों भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सिमटा नज़र आ रहा है।

टिहरी राजपरिवार की इस परंपरागत सीट पर भाजपा से वर्तमान सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और कांग्रेस से दो बार के विधायक जोत सिंह गुनसोला मैदान में हैं। दोनों ही प्रत्याशी उम्रदराज़ हैं और मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं।

यही नहीं, उक्रांद समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी बाॅबी पंवार भी भाजपा और कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए खासी मशक्कत कर रहक हैं। चुनावी रण में स्थानीय के साथ रारूट्रीय मुद्दे भी गूंज रहे हैं, लेकिन मतदाताओं ने प्रत्याशियों को अपने मन की थाह नहीं लगने दी है। उंनकी ये चुप्पी क्या गुल खिलाती है इसका पता तो नतीजे आने पर ही पता चलेगा, लेकिन तब तक प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें बढ़ी ही रहेंगी।

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी इस सीट के रण पर नज़र दौड़ाएं तो सूरमाओं ने एक एक मतदाता तक पहुंचने को ताकत झोंकी हुई है। एक दूसरे के क्षेत्र में सेंध लगाने में भी वो पीछे नही हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अपने सांगठनिक ढ़ाचे को गांव गांव में मोर्चे पर लगाया हुआ है। इस संसदीय सीट पर पिछले कुद समय में पाला बदल भी खूब देखने को मिला है, जिससे कांग्रेस को झटका लगा है।

कांग्रेस छिटककर कई पूर्व विधायक, नेता और कार्यकर्ता अब भाजपा थाम चुके हैं। ऐसे में भाजपा इंनका पूरा लाभ उठाने की रणनीति पर चलते हुए उनके माध्यम से कांग्रेस के कैडर वोट सेंध लगाने का प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस इस नुकसान की भरपाई के प्रयास में जुटी है।

भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दल यहां मतदाताओं को साधने के लिए स्टार प्रचारकों को उतार चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऋषिकेश तो कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा रूड़की में जनसभा कर चुकी हैं। यही नहीं, विकासनगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांगे्रस के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।

मसूरी और कैंट विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह सैन्य मतदाताओं के बीच पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी निरंतर जनसभा और जनसंपर्क में जुटे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य प्रांतीय नेता भी जनसभा और जनसंपर्क में बेरोज़गारी, महंगाई के साथ अग्निपथ योजना से जुड़े विषय उठाकर मतदाताओं को साधने के प्रयास में लगे हैं।

चुनाव प्रचार का शुरूआती दौर भले ही स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित रहा, लेकिन अब अंतिम दौर में राष्ट्रीय मुद्दे हावी होते दिख रहे हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाने के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति, राम मंदिर, किसान सम्मान निधि, खाद्य सुरक्षा योजना जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस को एंटी इनकमबेंसी पर भरोसा है। साथ ही वो भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, महंगाई और अग्निपथ योजना के मुद्दों को रचा रही है।

You Might Also Like

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी

खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

TAGGED: bjp, congress, lok sabha election, political news, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 15, 2024 April 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्रीनगर: महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, नदी में कूदी महिला को छात्र ने बचाया, और फिर…! श्रीनगर: महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, नदी में कूदी महिला को छात्र ने बचाया, और फिर…!
Next Article आईपीएल 2024- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज  आईपीएल 2024- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?